2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, Jun 02, 2026

शादी के 3 महीने बाद ही पति-पत्नी की हत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; वारदात के बाद आरोपी देवर फरार

Vaishali double murder case: बिहार के वैशाली जिला में एक घर से पति-पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। दोनों की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़के का छोटा भाई दोनों की हत्या कर फरार हो गया है। 

vaishali double murder case

कपल के शादी की फोटो

Vaishali double murder case:बिहार के वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में एक नवविवाहित जोड़े के शव उनके अपने ही घर के अंदर फंदे से लटके हुए मिले। इस जोड़े की शादी को अभी महज़ तीन महीने ही हुए थे। शुरुआत में लगा कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन मृतका के घर वालों ने इस एक सोची-समझी साजिश के साथ की गई हत्या बताया है। इस हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई पर लगा है।

फंदे से लटका मिला नवविवाहित जोड़े के शव

जानकारी के अनुसार, पकड़ी चौक से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित घर में मंगलवार की सुबह 26 वर्षीय रवि और उसकी 21 वर्षीय पत्नी उर्मिला के शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत से लटके मिले। रवि कुमार दो भाइयों में बड़े थे और पेशे से हाइवा चालक थे। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की कमाई से एक नया मकान बनवाया था, जिसमें वे अपनी पत्नी उर्मिला के साथ रह रहे थे। दोनों की शादी इसी साल 27 फरवरी 2026 को बेहद धूमधाम से संपन्न हुई थी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा।

इंटरकास्ट मैरिज से नाराज था भाई

बताया जा रहा है कि मृतक रवि के छोटे भाई सुमन कुमार ने कुछ समय पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक अंतरजातीय विवाह किया था। इस विवाह के कारण वह परिवार से अलग रह रहा था। लेकिन करीब दो महीने पहले सुमन अचानक अपनी नई नवेली पत्नी को लेकर जबरन रवि के बनवाए हुए इस मकान में रहने आ गया।

बड़ा भाई रवि और भाभी उर्मिला इस अंतरजातीय विवाह और सुमन के इस तरह घर में रहने का लगातार विरोध कर रहे थे। वे सुमन और उसकी पत्नी को अपने साथ रखने को तैयार नहीं थे, जबकि उनके पिता अपने छोटे बेटे का पक्ष ले रहे थे। इसी बात को लेकर घर में प्रतिदिन झगड़ा हो रहा था।

हत्या कर शव लटकाने का आरोप, आरोपी भाई फरार

पुलिस की शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि सोमवार की देर रात छोटे भाई सुमन ने अपने बड़े भाई रवि और भाभी उर्मिला की बेरहमी से हत्या कर दी। इस अपराध को छुपाने और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए सुमन ने दोनों के शवों को छत से बने फंदे से लटका दिया। इसके बाद आरोपी सुमन और उसकी पत्नी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

बिदुपुर अपर थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ी गांव से दंपती द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस सभी साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें