10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नीतीश कुमार को डिमेंशिया, पीछे बैठे लोग कर रहे हैं गाइड’, सीएम की सेहत पर तेजस्वी ने उठाए सवाल

सीएम नीतीश कुमार द्वारा राबड़ी देवी पर की गई टिप्पणी से राजद भदई हुई है। इस मुद्दे पर अब बयान देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी नेता राबड़ी देवी ने सदन में सवाल उठाया, लेकिन उसका जवाब देने के बजाय मुख्यमंत्री ने अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 10, 2026

नीतीश कुमार पर भड़के तेजस्वी यादव

पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच सोमवार को विधान परिषद में तीखी बहस हुई थी। इस दौरान नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर RJD लगातार मुख्यमंत्री और सरकार पर हमला कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पटना पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति और कामकाज पर गंभीर सवाल उठाते हुए तीखा हमला किया।

दिल्ली से लौटे तेजस्वी एयरपोर्ट से व्हीलचेयर पर निकले और मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्राइम रेट लगातार बढ़ रहा है। बच्चियों के साथ दरिंदगी की खबरें थम नहीं रहीं। ऐसे माहौल में अगर सत्ता शीर्ष से विवादित बयान आते हैं, तो उससे गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा सरकार की सेंसिटिविटी पर गंभीर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि जब राज्य में बड़ी क्राइम घटनाएं होती हैं, तो सरकार की प्राथमिकता जवाब देना होनी चाहिए, कमेंट करना नहीं।

नीतीश कुमार की सेहत पर सवाल

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर किए जा रहे दावों पर कहा कि उम्र बढ़ने के साथ बीमारियां आती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को क्या हुआ इस पर हम टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन अगर डिमेंशिया नहीं हुआ है, तो फिर मुख्यमंत्री बाहर इलाज कराने क्यों गए थे? उनकी मानसिक स्थिति अब ऐसी हो गई है कि वे मर्यादा भूल रहे हैं।"

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अब स्वतंत्र नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री का माइक बंद कर दिया जाता है, उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। पीछे बैठे लोग उन्हें गाइड करते हैं कि क्या बोलना है और क्या नहीं। यह दिखाता है कि वह एक बहुत कमजोर मुख्यमंत्री बन गए हैं।"

बिहार में अब लोकतंत्र नहीं - तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते क्राइम, खासकर लड़कियों के साथ गैंग रेप को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "दरभंगा जैसी घटनाओं पर जवाब देने के बजाय, मुख्यमंत्री सदन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इससे क्रिमिनल्स के हौसले और बढ़ते हैं। बिहार में अब लोकतंत्र नहीं, डर तंत्र है।

तेजस्वी ने NEET छात्रा केस और सृजन स्कैम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि NDA सरकार क्रिमिनल्स को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सवालों के जवाब देने से बचती है और मुद्दों को भटकाने की कोशिश करती है।

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर भी बोला हमला

इससे पहले तेजस्वी यादव ने एक्स पर सीएम नीतिसश कुमार का वीडियो पोस्ट कर लिखा, "डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में चला जाता है। जहां आप सहानुभूतिपूर्वक रोगी के मानसिक स्वास्थ्य लाभ की कामना ही कर सकते है। प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री को 'लड़की' कहने तथा महिलाओं के प्रति अपनी संकीर्ण, नकारात्मक व दोषपूर्ण सोच का बारम्बार प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री को आप क्या कहेंगे? मुख्यमंत्री जी की इसी मानसिकता के कारण ही प्रतिदिन बिहार की सैंकड़ो बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को प्रोत्साहन मिलता है।"