
लालू यादव । फोटो- सोशल साइट एक्स-@TejashwiYdvRJD
पीएम मोदी को जेडीयू नेता केसी त्यागी ने एक पत्र लिखकर नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। उनके इस मांग के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अब छोटे बेटे तेजस्वी यादव लालू प्रसाद को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि पूरा देश चाहता है कि गरीबों दलित पिछड़ों के मसीहा लॉर्ड लालू यादव जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। तेजस्वी यादव ने इसपर लोगों से राय भी मांगी है? तेजस्वी यादव के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया आने शुरू हो गए हैं। तेजस्वी यादव अपने पोस्ट के साथ लालू यादव की एक स्टाइलिस तस्वीर भी पोस्ट की है।
तेजस्वी यादव ने लालू यादव के एक सिंहासननुमा कुर्सी पर विराजमान अपने फोटो के साथ शेयर किया हैं। फोटो में लालू प्रसाद के दोनों हाथ आगे की तरफ हैं। लालू यादव फोटो में आंखों पर काला चश्म और काली टोपी पहन रखी है। उनके गले में एक स्कॉर्फ है वह भी काला ही है। लालू यादव फोटो में काफी सुंदर लग रहे हैं। लालू प्रसाद की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
तेजस्वी यादव के पोस्ट पर एक यूजर ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि भारत रत्न किस लिए लालू जी को दिया जाए? चारा चोरी, भ्रष्टाचार और जंगलराज के लिए उनको यह दिया जाए। अपहरण फिरौती के लिए दिया जाए, बेटी की शादी के लिए शोरूम की लूटपाट के लिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि लालू यादव को भारत रत्न नहीं, बल्कि चारा रत्न देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा है कि सुना है तुम्हारी पारिवारिक मिल्कियत बिना किसी काम-धंधे के साढ़े पांच हजार करोड़ की है। अपन ने-सही फ़िगर तो तुम लोग ही बता सकते हो। हे गरीबों के मसीहा-उन गरीबों को ये गुरुमंत्र भी बताना की बिना धंधे कमाते कैसे है।
एक यूजर ने लिखा है कि देश तो क्या बिहार की जनता ही जंगलराज वाले लालू यादव को भारत रत्न का समर्थन नहीं करेगी। लालू को भारत रत्न देने को लेकर आरजेडी की मांग पर एक यूजर ने लिखा है कि देश में बेटिकट यात्रा के लिए 5 साल की सजा और 950 करोड़ घोटाले करने पर मात्र 3 साल की सजा।
Updated on:
12 Jan 2026 09:38 pm
Published on:
12 Jan 2026 09:32 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
