4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कब आएगी चिराग पासवान की बारात? होली पर मां रीना पासवान ने खोला राज, बोलीं- बहु के लिए…

पटना में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान जब रीना पासवान से चिराग की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चिराग अपनी मां का हर सपना पूरा करते हैं, लेकिन जैसे ही शादी की बात आती है तो वह चुप हो जाते हैं या टॉपिक बदल देते हैं।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 04, 2026

bihar news

होली मिलन समारोह में चिराग पासवान और रीना पासवान (फोटो- X)

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की शादी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार के सबसे एलिजिबल बैचलर माने जाने वाले चिराग 40 की उम्र पार कर चुके हैं, लेकिन वह शादी कब करेंगे, यह सवाल अभी भी अनसुलझा है। होली के शुभ मौके पर उनकी मां रीना पासवान ने यह राज खोला और बताया कि चिराग शादी से क्यों कतरा रहे हैं।

क्या बोलीं रीना पासवान

पटना में होली मिलन समारोह के दौरान चिराग की मां रीना पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "घर में हर कोई बहू के लिए तरस रहा है। चिराग की बड़ी बहन और जीजा (जमुई के सांसद अरुण भारती) समेत पूरा परिवार चाहता है कि घर में जल्द शादी की शहनाई बजे। चिराग ने बेटे के तौर पर मेरे सारे सपने पूरे किए हैं, लेकिन जब भी शादी की बात आती है, तो वह हंसकर टाल देते हैं या चुप रहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब चिराग शादी के लिए हां कह देंगे, उसी दिन बारात निकल जाएगी। पूरा परिवार तैयार है। हम लोग चाहते हैं कि घर में बहू आए, लेकिन बेटा अभी मान नहीं रहा। परिवार बस उस एक हां का इंतजार कर रहा है।" जमुई के MP और चिराग के साले अरुण भारती भी मजाक में कहते हैं कि उन्हें अपने ससुराल में 'सरहज' (साले की पत्नी) के आने का बेसब्री से इंतज़ार है।

चिराग का दिल क्यों टूटा है? मां ने बताई असली वजह

रीना पासवान ने पहली बार खुलकर उन वजहों का खुलासा किया, जिनसे चिराग को काफी परेशानी हुई है। उन्होंने बताया कि परिवार के धोखे ने चिराग को अंदर से तोड़ दिया है। उनकी मां ने इमोशनल होते हुए कहा, "मैं पशुपति पारस और अपनी दोनों देवरानियों से बहुत प्यार करती थी, लेकिन उन्होंने न सिर्फ पार्टी तोड़ी बल्कि हमारे खुशहाल परिवार को भी बिखेर दिया। चिराग को सबसे ज्यादा झटका तब लगा जब प्रिंस राज ने मुझे लेकर भी बहुत कुछ बोला। इन कड़वी यादों और पारिवारिक झगड़ों ने चिराग का दिल बार-बार तोड़ा है।"

40 पार कर चुके हैं चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 40 साल से ज्यादा के हो चुके हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 को हुआ था। इसके बावजूद, वे अभी तक अविवाहित हैं। राजनीति में सक्रिय होने के बाद से, उनसे अक्सर शादी के बारे में सवाल पूछे जाते रहे हैं। हालांकि, वे या तो हंसकर टाल देते हैं या अपने व्यस्त शेड्यूल का हवाला देते हैं। होली के एक मिलन समारोह में भी जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

चिराग का जवाब- बिहार मेरा पहला प्यार

चिराग पासवान ने हमेशा की तरह शादी के सवाल को मुस्कुराते हुए टाल दिया। उन्होंने कहा, "बिहार के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का वादा मेरी प्राथमिकता है। जब सही समय आएगा, शादी हो जाएगी।" हालांकि, उनके प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं के बीच यह आम बात है कि चिराग अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के कारण अपनी निजी जिंदगी को पीछे रख रहे हैं।