2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 30, 2026

राबड़ी की चुनौती पर सरकार का जवाब? बंगला विवाद ने पकड़ा तूल, 10 सर्कुलर रोड पर पहुंची पुलिस

10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने को लेकर राबड़ी देवी की खुली चुनौती के कुछ ही देर बाद पटना पुलिस उनके आवास पहुंच गई। इस घटनाक्रम से बिहार की राजनीति गरमा गई है।

rabri devi bungalow

पूर्वी सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पुलिस पहुंची

“फोर्स भेजकर खाली करा लो…” 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दिए जाने के कुछ ही देर बाद पटना पुलिस की टीम उनके आवास पर पहुंच गई। इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।

राबड़ी आवास पहुंची पुलिस

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली कराने को लेकर पटना पुलिस की टीम शनिवार दोपहर बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंची। सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी आवास के अंदर जाकर राबड़ी देवी से मिलीं। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान भवन निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से राबड़ी देवी से बंगला खाली करने का अनुरोध किया गया और उन्हें संबंधित सरकारी नियमों से अवगत कराया गया। सूत्रों के अनुसार, उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित आवंटित नए सरकारी आवास में शिफ्ट होने का आग्रह भी किया गया।

2005 से लालू परिवार का ठिकाना

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को राज्य सरकार ने 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है। सरकार की ओर से उन्हें 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। यह आवास राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के कब्जे में वर्ष 2005 से है।

क्या कहा था राबड़ी देवी

10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने के सवाल पर शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती देते हुए कहा था, "सम्राट चौधरी अभी नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं। अगर बंगला खाली कराना है, तो फोर्स भेजकर खाली करवा लें। शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को राबड़ी देवी ने दो टूक कहा कि वह बंगला खाली नहीं करेंगी। यदि सरकार आवास खाली कराना चाहती है, तो फोर्स भेजकर खाली करवा ले।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें