29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 26, 2026

पटना: पिता के सामने बेटी से छेड़खानी, होटल मालिक पर कार्रवाई में क्यों पीछे हट रही पटना पुलिस?

पटना होटल छेड़खानी कांड को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। होटल मालिक को क्लीन चिट मिलने के बाद विपक्ष ने पटना पुलिस और सरकार पर मामले को दबाने के आरोप लगाए हैं। प्रशांत किशोर ने इसे “जंगलराज की वापसी” बताया, जबकि पप्पू यादव ने बेटियों के पिता को हथियार लाइसेंस देने की मांग की है।

patna hotel harassment case

सांकेतिक तस्वीर। फोटो -(AI Generated)

पटना में पिता के सामने बेटी के साथ होटल में छेड़खानी के मामले में अब पटना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। होटल मालिक को क्लीन चिट मिलने के बाद यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को भी NEET छात्रा कांड की तरह रफा-दफा करने में जुटी है। वहीं, RJD ने इस घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी है।

मामले को दबाने में लगी है पटना पुलिस

कांग्रेस नेता असित नाथ तिवारी ने पटना की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब बेटी अपने पिता के साथ भी सुरक्षित नहीं है, तो बिहार में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस खुद स्वीकार कर चुकी है कि होटल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई थी। इसके बावजूद पुलिस होटल मालिक से पूछताछ तक करने से बच रही है। असित नाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि इससे साफ लगता है कि पटना पुलिस इस मामले को भी NEET छात्रा रेप केस की तर्ज पर रफा-दफा करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि NEET छात्रा मामले में भी पुलिस ने इसी तरह काम किया था।

बेटियों की सुरक्षा के दावे की खुली पोल

वहीं, RJD प्रवक्ता चितरंजन गगन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री बिहार में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे थे। लेकिन पटना के होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़खानी की घटना में केस दर्ज होने के बावजूद होटल मालिक को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। उधर, सांसद पप्पू यादव ने सरकार से मांग की है कि बेटियों के पिता को हथियार का लाइसेंस दिया जाए, ताकि वे अपनी बेटियों की सुरक्षा कर सकें।

होटल कांड पर PK का CM पर हमला

प्रशांत किशोरने इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश के मुखिया का चरित्र ही दागदार होगा, तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह “जंगलराज की वापसी की आहट” है। प्रशांत किशोर ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा कि “बुलडोजर सरकार” उस होटल पर कार्रवाई कब करेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें