
दवा दुकानदार। फोटो- सोशल साइट
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की रहस्यमय मौत और कथित रेप की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के दावे को जहानाबाद के दुकानदार ने पोल खोल दी है। दवा दुकानदार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद एसआईटी की जांच पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने दावा किया था कि छात्रा ने पटना लौटने से पहले जहानाबाद से एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं खरीदी थीं। उसने ये दवाएं 26 दिसंबर को ली थीं और 5 जनवरी को अपने साथ पटना ले आई थी।
SIT को छात्रा के सामानों के साथ दवा की एक खाली स्ट्रिप मिली। जब पुलिस ने स्ट्रिप पर लिखे बैच नंबर की जांच की। जांच में पता चला कि दवा जहानाबाद की एक फार्मेसी से खरीदा गया था। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) सूत्रों ने दावा किया था कि पूछताछ के दौरान जहानाबाद के दवा दुकानदार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि छात्रा ने एक नहीं, बल्कि कुल छह स्ट्रिप एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं खरीदी थीं। इस खुलासे के बाद, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या छात्रा ने ज्यादा मात्रा में दवाएं खाई थीं।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के इस दावे को वायरल हो रहे वीडियो में जहानाबाद का दवा दुकानदार खारिज करते हुए इस मामले में चौकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की टीम मेरे दुकान पर इस मामले की जांच करने आई थी। टीम के सदस्यों ने हम लोगों से जानने का प्रयास किया कि क्या बच्ची मेरे दुकान पर दवा लेने आई थी? हमने टीम के सदस्यों को कहा कि ऐसा नहीं है। हमारे दुकान पर बच्ची नहीं उसके पिता अक्सर दवा लेने आते रहते हैं। वे पैसा कभी ऑनलाइन या फिर कभी कैश दिया करते हैं। जहानाबाद के दवा दुकानकाद के ने एसआईटी टीम से यह भी कहा कि बच्ची मेरे दुकान पर कभी भी दवा लेने या फिर ऐसे भी नहीं आई है। इसके बाद टीम के सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज लेकर अपने साथ लेते गए हैं।
बुधवार को, SIT की दो अलग-अलग टीमें छात्रा के गांव पहुंचीं थी। एक टीम ने छात्रा के पिता और गांव वालों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान मखदूमपुर के एक ड्राइवर को भी पूछताछ के लिए उठा कर जहानाबाद लाया गया था, लेकिन जरूरी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांव आते-जाते समय छात्रा किसके संपर्क में थी।
Published on:
23 Jan 2026 10:54 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
