29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 24, 2026

कुख्यात सोनू-मोनू को पकड़ने पहुंची पुलिस, तो एंट्री से पहले गैंग मेंबर्स ने ही ले ली पुलिसवालों की तलाशी

Bihar Police Viral Video: मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश सिंह पर फायरिंग करने के आरोपी कुख्यात सोनू-मोनू को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को घर की चौखट पर ही रोक दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार, अपराधियों के शागिर्दों ने पुलिसकर्मियों को कतार में खड़ा कर पहले उनकी ही तलाशी ली और फिर घर में एंट्री दी। 

mokama gangster sonu monu house viral video

सोनू-मोनू के घर के बाहर तलाशी लेते गैंग मेंबर्स (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब)

Bihar Police Viral Video: बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक कतार में खड़े होकर अपराधियों के गुर्गों के सामने कतार में खड़े होकर तलाशी देते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोकामा के कुख्यात गैंगस्टर सोनू और मोनू के घर के बाहर का है, जहां पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करने और छापेमारी करने पहुंची थी। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दरवाजे पर कतार में खड़े होकर SHO और जवानों ने दी तलाशी

वायरल वीडियो में पचमहला और हाथीदह पुलिस स्टेशनों की टीमें कुख्यात सोनू-मोनू गैंग के सरगनाओं के घर के दरवाजे पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। घर के दरवाजे पर सोनू-मोनू गैंग के लोगों ने पुलिस अधिकारियों को रोक लिया। इसके बाद गैंग के गुंडों ने कतार में खड़ा कर हाथीदह के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) समेत 5 पुलिस वालों की पूरी तरह से तलाशी ली। उन्होंने एक-एक करके सभी की जेबें, कमर और पूरे शरीर की जांच की। पुलिसकर्मी भी चुपचाप तलाशी देते रहे और जब गुर्गों को तसल्ली हो गई कि तब जाकर पुलिस को घर में एंट्री दी गई।

फायरिंग के बाद सोनू-मोनू को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

हथियारों और पुलिस को टटोलने की इस पूरे मामले के पीछे मोकामा बेल्ट की पुरानी गैंगवॉर और आपसी रंजिश की कहानी है। दरअसल, यह पूरा विवाद नौरंगा जलालपुर पंचायत के सरपंच पति मुकेश सिंह (जो बाहुबली विधायक अनंत सिंह के कट्टर समर्थक बताए जाते हैं) और मुखिया पति प्रमोद सिंह के बीच शुरू हुआ था। बीते दिनों पचमहला पुलिस सादे लिबास में सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह को किसी पुराने मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। चूंकि प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी पर अदालत का रोक आदेश (स्टे ऑर्डर) था, इसलिए उन्होंने पुलिस का कड़ा विरोध किया था।

इस घटना के बाद विरोधी गुट के मुकेश सिंह ने फेसबुक पर पुलिस की कथित कार्रवाई की प्रशंसा की। जिसे लेकर शनिवार कि शाम प्रमोद सिंह और मुकेश सिंह के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रमोद सिंह के दोनों बेटे यानी कुख्यात सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह पर सरेआम कई राउंड अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर दी। इसी गोलीबारी के मामले में पचमहला थानेदार कुंदन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम सोनू-मोनू की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश देने पहुंची थी। लेकिन पुलिस के घर में दाखिल होने से पहले ही, सोनू और मोनू पिछले दरवाजे से फरार हो चुके थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें