30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 26, 2026

जीतन राम मांझी का आरजेडी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, कहा– सुधरें या बिहार छोड़ें

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आरोप लगाया कि बिहार में अधिकतर अपराधों में RJD से जुड़े लोगों की भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि अपराधी या तो अपराध छोड़ें या बिहार छोड़ दें, वरना सख्त कार्रवाई होगी। आरजेडी ने पलटवार करते हुए सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

bihar news, जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में अधिकतर अपराधियों का संबंध लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी (RJD) से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर बिहार छोड़ दें। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख मांझी के बयान पर पलटवार करते हुए आरजेडी ने सवाल उठाया कि जिन अपराधियों की पहचान हो चुकी है, उन्हें सरकार गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। आरजेडी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नीट छात्रा से जुड़ी घटना और पटना के एक होटल में हुई कथित छेड़खानी की चर्चा करते हुए पूछा कि ऐसे मामलों में आखिर किसका संरक्षण मिल रहा है।

अपराधी या छोड़ें बिहार या छोड़ें अपराध

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेते हुए अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर बिहार छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। मांझी ने आरजेडी पर भी तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बिहार में अधिकतर आपराधिक घटनाओं में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े लोगों की संलिप्तता रहती है। उन्होंने यह बयान मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा जारी एनसीआरबी के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा कि इन आंकड़ों पर गौर करने से यह स्पष्ट होता है कि जमीन कब्जा, हत्या और एससी-एसटी अत्याचार से जुड़े अधिकतर मामलों में आरजेडी कार्यकर्ताओं की संलिप्तता रही है।

तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला था। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार से बच्चों और विशेषकर लड़कियों के लापता होने के कुछ आंकड़े पेश किए हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी ने NAARI 2025 की राष्ट्रीय रिपोर्ट का हवाला देते हुए पटना को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर, मुख्यमंत्री को 'अपराधियों का सम्राट', 'बयान बहादुर' और 'आर्टिफिशियल सीएम' बताया थ।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें