30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 27, 2026

जनगणना: न बाइक, न कार… घोड़े पर गांव-गांव जनगणना कर रहे शिक्षक, वीडियो वायरल

झारखंड के गढ़वा जिले में घोड़े पर सवार होकर जनगणना कर रहे एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीदिरी के सहायक शिक्षक मुन्ना प्रसाद गुप्ता को मकान सूचीकरण और जनगणना का जिम्मा मिला है।

garhwa teacher on horse

घोड़े पर गांव-गांव जनगणना करते शिक्षक

पूरे देश में इन दिनों जनगणना का कार्य चल रहा है। इसी बीच झारखंड के गढ़वा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शिक्षक घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव जनगणना करते नजर आ रहे हैं। महंगे पेट्रोल-डीजल के दौर में यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह वीडियो राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीदिरी के सहायक शिक्षक मुन्ना प्रसाद गुप्ता का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कई लोग इसे “रियल इंडिया” की तस्वीर बता रहे हैं, तो कुछ लोग बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर करारा तंज मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

घोड़े वाले मास्टर साहब

वायरल वीडियो में नजर आ रहे शिक्षक मुन्ना प्रसाद गुप्ता को 16 मई से मकान सूचीकरण और जनगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यक्षेत्र पनघटवा और आसपास के गांव हैं, जहां पैदल पहुंचना आसान नहीं है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और दुर्गम रास्तों को देखते हुए उन्होंने आवागमन के लिए घोड़े को अपनी सवारी बनाया। वीडियो में वह हाथ में जरूरी कागजात लिए घोड़े पर सवार होकर संकरी पगडंडियों से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। मुन्ना प्रसाद गुप्ता का कहना है कि यह तरीका न सिर्फ किफायती है, बल्कि समय की भी बचत करता है। साथ ही, इससे दूर-दराज के हर घर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

शिक्षक के देसी अंदाज की DEO ने की तारीफ

गढ़वा जिला शिक्षा पदाधिकारी शिक्षक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल ईंधन बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि जिम्मेदारी निभाने की बेहतरीन मिसाल भी है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे देसी जुगाड़ बता रहा है तो कोई शिक्षक की समर्पण भावना की तारीफ कर रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें