5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, Jun 05, 2026

बिहार MLC चुनाव: JDU ने जारी की 4 कैंडिडेट की लिस्ट, मंत्री निशांत कुमार पटना से उम्मीदवार

Bihar MLC Election: जदयू ने बिहार विधान परिषदचुनाव और उपचुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भी नाम शामिल है। उन्हें पटना से उम्मीदवार बनाया गया है। 

Bihar MLC Election

जदयू नेता निशांत कुमार (फोटो- X@NishantJDU)

Bihar MLC Election: बिहार में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी इस सूची में द्विवार्षिक चुनावों और एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कुल चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

पटना से लड़ेंगे निशांत कुमार

जदयू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पटना जिले की सीट से विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया है। निशांत कुमार JDU की इस सूची में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाले व्यक्ति हैं। हाल ही में सक्रिय राजनीति में आने और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उन्हें उच्च सदन (विधान परिषद) भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है। निशांत कुमार पटना जिला निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक चुनाव लड़ेंगे।

2 महिलाओं को भी मौका

जदयू की सूची में चार उम्मीदवारों में दो महिलाओं को भी शामिल किया गया है। मिथिलांचल क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जदयू ने द्विवार्षिक चुनाव के लिए मधुबनी जिले से भारती मेहता को मैदान में उतारा है। वहीं, चंपारण क्षेत्र में अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी ने पश्चिमी चंपारण की रहने वाली शिवरानी देवी प्रजापति पर बड़ा दांव खेला है।

उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद पर भरोसा

द्विवार्षिक चुनाव की तीन सीटों के अलावा जदयू ने बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। शेखपुरा जिले के रहने वाले ललन प्रसाद को इस उपचुनाव के लिए पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है।

BJP ने भी जारी की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने बिहार के चार प्रमुख नेताओं पर भरोसा जताते हुए उनके नामों को मंज़ूरी दी है। BJP के घोषित उम्मीदवारों में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित का नाम शामिल है।

8 जून को नामांकन करेंगे NDA उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून रखी गई है। सूत्रों के मुताबिक NDA के सभी उम्मीदवार 8 जून को एक साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर एकता दिखाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के कई वरिष्ठ नेता पटना में मौजूद रहेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें