2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना में एकतरफा प्यार में लड़की को बीच सड़क पर जिंदा जलाया, 5 दिन बाद जिंदगी से हारी जंग

पटना से सटे फुलवारी शरीफ में एकतरफा प्यार में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को एक युवक ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पांच दिनों बाद गंभीर रूप से झुलसी छात्रा की अस्पताल में मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
CG Crime: सात फेरों के वचन की पति नहीं रख पाए लाज, दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाया

पटना एकतरफा प्यार में एक सनकी युवक ने एक नाबालिग छात्रा को बीच सड़क पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आग की लपटों में घिरी छात्रा बीच सड़क पर चिल्लाती हुए दौड़ने लगी। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। आग से गंभीर रूप से झुलसी छात्रा पांच दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही। अनंतत: 22 जनवरी को उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस छात्रा की मौत के बाद पुलिस पर जब दबाव बढ़ा तो पुलिस निरंतर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी और छापेमारी के बाद आरोपी 23 जनवरी की दोपहर बाद पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

क्या है मामला

यह घटना 17 जनवरी की है। लड़की नानी घर से अपने घर लौट रही थी। लड़के ने लड़की को पहले रास्ते में रोका, बात करने के लिए उसपर दबाव बनाने लगा। लेकिन, लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी। लड़के ने इसके बाद लड़की को फोटो वायरल कर देने की धमकी दी। लड़की जब इसके बाद भी नहीं रूकी तो लड़के ने कहा कि मैं तुम्हें जला दूंगा। इसपर दोनों के बीच बहस होने लगी और फिर लड़के ने लड़की के शरीर पर पेट्रोल डालकर जला दिया।

लपटों के साथ दौड़ी

घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि बैरिया गांव का रहने वाला 22 वर्षीय आदित्य मेरी बेटी पर दोस्ती करने के लिए प्रतिदिन दबाव बना रहा था। इसको लेकर वह उसे रास्ते में परेशान भी किया करता था। 17 जनवरी को लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसपर वह नाराज हो गया और लड़के ने कहा, मैं पेट्रोल डालकर तुम्हें जला दूंगा। इतने में लड़की ने कहा कि हिम्मत है तो जला दो। इसपर दोनों में बहस हुई। जिसके बाद आरोपी ने लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। लड़की बचने के लिए जलते हुए सड़क पर करीब 100 फीट तक भागती रही। फिर वह गिर गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। 5 दिन इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।

फोटो वायरल करने की धमकी देता था

लड़की के पिता दिलीप कुमार ने बताया कि मुस्कान 10वीं क्लास में पढ़ती थी। घटना के दिन आरोपी मेरी बेटी को एक फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद भी मेरी बेटी आदित्य से बात नहीं की तो उसने पेट्रोल छिड़क कर उसकी हत्या कर दी।

Story Loader