Bihar Flood बिहार में मंगलवार को बाढ़ का कहर दिखा। 17 जिला के करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग राहत शिविर में अपना दिन गुजार रहे हैं। गंगा, कोसी, गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा नदियां मंगलवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लेकिन, राहत देने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ नदियों के जलस्तर में कमी का रुख है। जल संसाधन विभाग ने अपने सभी तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पटना के दीघाघाट में गंगा नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 34 सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह आठ बजे तक 34 सेंमी कमी की संभावना है। इसी प्रकार पटना के गांधीघाट में गंगा नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 85 सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह आठ बजे तक 29 सेंमी कमी की संभावना है।
शहर | नदी | मंगलवार | बुधवार |
हाथीदाह (पटना जिला) | गंगा नदी | खतरे के निशान से 115 सेंमी ऊपर | 21 सेंमी कमी की संभावना |
मुंगेर | गंगा नदी | खतरे के निशान से 40 सेंमी ऊपर | 28 सेंमी कमी की संभावना है |
भागलपुर | गंगा नदी | खतरे के निशान से 93 सेंमी ऊपर | 25 सेंमी कमी की संभावना है। |
कहलगांव (भागलपुर) | गंगा नदी | खतरे के निशान से 169 सेंमी ऊपर | 32 सेंमी कमी की संभावना है |
सीवान के गंगपुर सिसवन में घाघरा नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 18 सेंमी ऊपर थी। इसमें कमी की संभावना है। गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से चार सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह छह बजे तक 19 सेंमी वृद्धि की संभावना है। खगड़िया में बूढ़ी गंडक नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 189 सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह छह बजे तक 17 सेंमी कमी की संभावना है।
शहर | नदी | मंगलवार | बुधवार |
बेनीबाद (मुजफ्फरपुर) | बागमती नदी | खतरे के निशान से 40 सेंमी ऊपर | इसमें वृद्धि की संभावना |
बसुआ (सुपौल) | कोसी नदी | खतरे के निशान से 76 सेंमी नीचे थी | वृद्धि की संभावना |
बलतारा (खगड़िया) | कोसी नदी | खतरे के निशान से 91 सेंमी ऊपर | 10 सेंमी वृद्धि की संभावना |
कुरसेला (कटिहार) | कोसी नदी | खतरे के निशान से 154 सेंमी ऊपर | 10 सेंमी कमी की संभावना |
देगराघाट (पूर्णिया) | महानंदा नदी | खतरे के निशान से 76 सेंमी नीचे | 21 सेंमी वृद्धि की संभावना |
Updated on:
13 Aug 2025 07:48 am
Published on:
13 Aug 2025 02:47 am