
तेज प्रताप यादव । फोटो- सोशल साइट एक्स
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने अलग अंदाज और बेबाक शैली की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। महाशिवरात्रि से पहले तेज प्रताप भगवान शिव की पूजा करते दिख रहे हैं। तेज प्रताप यादव वायरल हो रहे वीडियो में पीले रंग की टी-शर्ट और जींस पहनकर शिव के सामने बैठकर ध्यान करते दिख रहे हैं। वीडियो भगवान शिव का भजन बज रहा है। इसके साथ एक संदेश भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि यह वाक्य जीवन के नए अध्याय, नई शुरुआत या नए लक्ष्य की ओर बढ़ने का प्रतीक है। उनके इस पोस्ट को उनके समर्थक आध्यात्मिक भाव से जोड़कर देख रहे हैं।
तेज प्रताप का भगवान शिव के सामने ध्यान की मुद्रा में बैठे यह वीडियो उस वक्त सामने आया है जब वे एक बार फिर से अनुष्का यादव को लेकर विवाद में हैं। अनुष्का यादव ने कुछ दिन पहले एक बच्ची उज्जैनी को जन्म दिया है। उज्जैनी के जन्म के बाद तेज प्रताप ने उसे अपनी बेटी मानने से इनकार करते हुए कहा कि अनुष्का ने जिस बेटी को जन्म दिया है वो मेरी नहीं है। तेजप्रताप यादव ने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “बच्ची आकाश भाटी का है।” उन्होंने आगे कहा कि आकाश भाटी अक्सर अनुष्का के फ्लैट आता जाता है। तेज प्रताप के इन आरोपों के बाद ही पूरा मामला तूल पकड़ लिया। तेज प्रताप यादव के आरोप के बाद से आकाश भाटी भी गायब है।
सोशल मीडिया पर भगवान शिव की पूजा करते तेज प्रताप के वायरल हो रहे वीडियो में भगवान शिव का भजन बज रहा है। इसके साथ वीडियो में एक संदेश भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि यह वाक्य जीवन के नए अध्याय, नई शुरुआत या नए लक्ष्य की ओर बढ़ने का प्रतीक है। उनके इस पोस्ट को उनके समर्थक आध्यात्मिक भाव से जोड़कर देख रहे हैं। जबकि कुछ यूजर इसपर टिप्पणी करते हुए लिखते हैं कि ये तो पुराना तेज है!। वीडियो में तेज प्रताप भगवान शिव के सामने ध्यान की मुद्रा में बैठे दिख रहे हैं। तेज प्रताप यादव का इससे पहले भी भक्ति भाव का वीडियो सामने आता रहा है। अपने धार्मिक विचारों और आस्था को लेकर वे चर्चा में रहते हैं।
तेज प्रताप यादव अक्सर वृंदावन जाते रहते हैं। खुद को वो भगवान कृष्ण का भक्त बताते हैं। तेज प्रताप यादव कई बार दावा किया है कि भगवान उन्हें सपने में दर्शन दिए हैं। शिरडी के साईं बाबा तो कभी अयोध्या के भगवान राम के सपने में आने की वे अक्सर चर्चा किया करते हैं। अपने ऐसे बयानों की वजह से वो अक्सर खबरों और चर्रा में बने रहते हैं।
तेज प्रताप यादव अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अनुष्का यादव के संग नाम सामने आने पर आरजेडी प्रमुख और पिता लालू प्रसाद ने उनको पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था। पार्टी और परिवार से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी का गठन कर बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ा। तेज प्रताप यादव को हालांकि की कोई सीट पर जीत नहीं मिली। वे खुद भी चुनाव हार गए। चुनाव में मिली करारी हार के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद की तर्ज पर मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज का आयोजन कर खूब सुर्खियां बटोरी थी।
Updated on:
13 Feb 2026 08:36 am
Published on:
13 Feb 2026 07:57 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
