29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली, May 27, 2026

राजस्थान में मानसून का आगमन नजदीक, पाली में 100 बांधों के मेंटीनेंस के लिए बजट ही नहीं मिला

Pali Dam Maintenance: राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून का आगमन नजदीक है। दूसरी तरफ पाली जिले में छोटे बड़े बांधों पर मरम्मत व रखरखाव के काम अब तक लंबित हैं। बांधों की मरम्मत कार्य 36 लाख रुपए के बजट मिलने के इंतजार में अटके है।

Pending dam maintenance in Pali due to lack of budget

पाली में मानसून पूर्व 100 बांधों की मेंटीनेंस बजट नहीं मिलने से पेडिंग, पत्रिका फोटो

Pali Dam Maintenance: राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून का आगमन नजदीक है। दूसरी तरफ पाली जिले में छोटे बड़े बांधों पर मरम्मत व रखरखाव के काम अब तक लंबित हैं। बांधों की मरम्मत कार्य 36 लाख रुपए के बजट मिलने के इंतजार में अटके है। जिले के 100 बांधों में मरम्मत, ऑइलिंग-ग्रीसिंग, झाड़ी कटिंग और ओवरफ्लो सुधार जैसे कार्य 15 जून से पहले पूरे करने हैं, लेकिन जल संसाधन विभाग को अब तक प्रस्ताव भेजने के बावजूद मरम्मत कार्य के पेटे बजट राशि ही नहीं मिली है।

आदेश जारी, बजट मिलने का इंतजार

पाली जिले में मानसून की तैयारियों के तहत बांधों की मरम्मत और रखरखाव कार्य करवाया जाना है। इसके आदेश भी हो चुके है, लेकिन बजट के अभाव में जल संसाधन विभाग कदम नहीं बढ़ा पा रहा है। जिले में कुल 100 बांध हैं, जिनमें से 49 बांध पंचायत से जल संसाधन विभाग को सौंपे हैं। मानसून से पहले 15 जून तक इन बांधों पर ऑइलिंग, ग्रीसिंग, झाड़ी कटिंग, ओवरफ्लो सिस्टम की मरम्मत सहित कई कार्य करवाने हैं। जिससे बरसात के समय बाढ़ की स्थिति सहित अन्य आपदा में परेशानी नहीं हो।

यहां लगाए जाएंगे वायरलेस सेट

जल संसाधन विभाग पाली जिले में रायपुर लूनी बांध, जैतारण डब्लयूआरडी कार्यालय, गजनई, राजसागर चौपड़ा, सरदारसमंद, हेमावास बांध, पाली फ्लड सेल और विभाग के अधिशासी अभियंताओं के वाहनों में वायरलेस सेट लगवाएगा। इससे मोबाइल नेटवर्क खराब होने पर भी आपात स्थिति में भी सुरक्षा प्रबंध किए जा सकेंगे।

इतनी मांगी गई है राशि

  • सोजत सब डिवीजन में सिंचाई विभाग के 11 बांध 4.50 लाख व पंचायतराज के 14 बांध के लिए 3.75 लाख रुपए बजट मांगा है।
  • बाली सब डिवीजन में सिंचाई विभाग के 18 बांध के 5 लाख व पंचायतराज से सौंपे गए 25 बांध के लिए 9 लाख रुपए का बजट मांगा है।
  • जैतारण सब डिवीजन में सिंचाई विभाग के 3 बांध पंचायतराज विभाग से हस्तांतरित 9 बांध है। इनके लिए 4.50 लाख रुपए मांगे है।
  • पाली सब डिवीजन में सिंचाई विभाग के 11 बांध व 1 डाइवर्जन स्कीम है। उसके लिए 9.16 लाख का बजट मांगा है। पंचायतराज के 8 डेम है। उनके लिए बजट उसी में शामिल है।

बजट नहीं मिला है

बांधों पर कार्य कराने के लिए हमें बजट नहीं मिला है। हम विभागीय स्तर पर व्यवस्था कर बांधों पर कार्य करवा रहे हैं। जिससे मानसून में परेशानी नहीं आए।
— शंकरलाल राठौड़, अधिशासी अभियंता, जल संसाधन विभाग, पाली

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें