29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 16, 2026

बैन के दर्द से उबरकर, सऊदी अरब में भारत के इन दो जांबाज एथलीटों ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड

Saudi Athletics Grand Prix 2026 India Gold: सऊदी अरब के रियाद में खेले गए सऊदी एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में भारत का जलवा देखने को मिला। भारत के स्टार धावक अनिमेश कुजूर और मोहम्मद अफ़सल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए देश के लिए दो गोल्ड मेडल जीते और इतिहास रच दिया। दोनों की यह सक्सेस स्टोरी बेहद प्रेरणादायक है।

अनिमेश कुजूर और मोहम्मद अफसल Saudi Athletics Grand Prix 2026 India Gold , Animesh Kujur 200m Gold Riyadh Stadium , Mohammed Afsal 800m National Record Holder

अनिमेश कुजूर और मोहम्मद अफसल (Photo - ESPN)

Saudi Athletics Grand Prix 2026 India Gold: सऊदी अरब के रियाद में भारतीय एथलीटों ने कमाल कर दिया है। सऊदी एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर अनिमेश कुजूर और मोहम्मद अफ़सल ने बाकी धावकों को पीछे छोड़ते हुए भारत की झोली में दो शानदार गोल्ड मेडल डाले। लेकिन इस सुनहरी सफलता के पीछे इन दोनों खिलाड़ियों का कड़ा संघर्ष, कंगाली के दिन और बैन से उबरने की एक भावुक कहानी छिपी है।

कंगाली और अकेलेपन से नेशनल रिकॉर्ड तक का सफर

30 साल के मोहम्मद अफसल ने पुरुषों की 800 मीटर रेस को 1:48.24 के समय में पूरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के क्रिस्टोफर स्वार्ट को कड़े मुकाबले में मात दी। साल 2013 के बाद उन्हें अगला बड़ा मेडल (एशियन गेम्स में सिल्वर) जीतने में पूरे 10 साल लग गए। वायुसेना (IAF) में नौकरी के दौरान उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि वे घर पैसे भेज सकें। ₹20,000 के रनिंग स्पाइक्स (जूते), महंगी डाइट और सप्लीमेंट्स का खर्चा उन्हें खुद अपनी सैलरी से उठाना पड़ता था।

साल 2021 में रिलायंस फाउंडेशन और कोच अजीत मार्कोस के साथ जुड़ना उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा। रिलायंस ने उनकी डाइट, जूतों और फिजियोथेरेपी का सारा जिम्मा उठाया। इसके बाद अफसल ने मुड़कर नहीं देखा, साल 2025 में उन्होंने पोलैंड में 1:44.93 का समय निकालकर भारत का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब उनका सपना ओलंपिक के फाइनल में दौड़ना है।

भारत का उसेन बोल्ट जिसने बदला इतिहास

22 साल के अनिमेश कुजूर इस समय भारत के सबसे तेज धावक हैं। उन्होंने सऊदी अरब में पुरुषों की 200 मीटर रेस को महज 20.77 सेकेंड में जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने 100 मीटर रेस में भी 10.44 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। अनिमेश ने साल 2025 में 100 मीटर में 10.18 सेकेंड और 200 मीटर में 20.32 सेकेंड का समय निकालकर भारत के दोनों नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

अनिमेश ने ऑफ-सीजन के दौरान अपने आइडल उसेन बोल्ट से मुलाकात की थी। बोल्ट ने उनकी रनिंग टेक्निक को देखकर सलाह दी थी कि दौड़ते समय अपना दायां हाथ ज्यादा न खोलें। हालांकि जब अनिमेश ने इसे आजमाया, तो शुरुआत में उनका समय खराब होने लगा और वो निराश हो गए, लेकिन उनके कोच ने उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी। अनिमेश का लक्ष्य अब साल 2026 में 100 मीटर की रेस को 10 सेकेंड के अंदर (10-flat) खत्म कर एशिया का सबसे बेस्ट एथलीट बनने का है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें