29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा, May 27, 2026

IMD Alert: कल से पलटेगा मौसम, 28, 29, 30 बारिश आंधी- तूफान, गोंडा से नोएडा तक चल सकती 90 KM की रफ्तार से हवाएं

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलने वाला है। IMD ने 28 से 30 मई तक गोंडा, बहराइच, नोएडा, मेरठ समेत कई जिलों में बारिश, आंधी और 90 KM प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Weather Alert

Weather Alert(photo-patrika)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कई दिनों से जारी झुलसाने वाली गर्मी और लू के बीच अब मौसम बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही तापमान में बड़ी गिरावट आने का अनुमान है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात मुश्किल कर दिए हैं। हालांकि अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार 48 घंटों के भीतर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है। कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

90 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, मेरठ, सहारनपुर, नोएडा, आगरा, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, झांसी और कुशीनगर समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

6 से 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट होने की संभावना

दरअसल बीते कई दिनों से तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गर्म रातों के कारण लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 से 30 मई के बीच पूर्वी यूपी के गोंडा- बहराइच सहित कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। इससे अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

गर्मी से झुलस रहे लोगों को मिल सकती राहत

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी गर्मी का असर बना हुआ है। हालांकि तापमान में हल्की कमी दर्ज की गई है। लेकिन उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यहां भी बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें