6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा, Jun 06, 2026

बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर रही थी पत्नी, धमक पड़ा पति, मारपीट देख 300 लोगों की लगी भीड़

Noida Husband Wife Fight: नोएडा के सेक्टर-49 में शोरूम के अंदर पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया। इसके बाद जमकर हंगामा और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Noida Showroom Fight

नोएडा में शोरूम के बाहर लगी भीड़ (Photo- Snapgrab)

Noida Showroom Fight: नोएडा के सेक्टर 49 के एक शोरूम के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला और उसके पति के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करने के लिए शोरूम पहुंची थी। इसी दौरान उसका पति भी वहां आ गया। दोनों के बीच पहले बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट बढ़ गई। शोरूम के बाहर हो रहे इस विवाद को देखकर आसपास मौजूद लोग रुक गए और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

मारपीट में महिला को आईं चोटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला इतना आगे बढ़ गया था कि मारपीट में महिला को चोटें आई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि महिला ने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद कई लोग उसकी सहायता के लिए आगे आए। इसके बाद वहां लोगों ने समजाकर दोनों पक्षों को अलग किया ताकि स्थिति और न बिगड़े। इस घटना के दौरान महिला का बॉयफ्रेंड भीड़ इकट्ठी होने की वजह से भाग गया।

प्रेमी से करवाई थी हजारों रुपये की खरीदारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला अपने कथित प्रेमी के साथ खरीदारी करने आई थी और उसने उससे करीब 18 हजार रुपये की शॉपिंग भी करवाई थी। इसी दौरान पति वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पति को पहले से दोनों पर शक था और वह दिल्ली से उनका पीछा करते हुए नोएडा तक पहुंचा था।

पुलिस पहुंचने के बाद हुआ मामला शांत

हंगामे और मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए पति और पत्नी दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें लोगों की भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।

गुरुग्राम में शक ने ले ली पत्नी की जान

इसी बीच गुरुग्राम से भी पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे पुरुष से बात करने का शक था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। दोनों एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करते थे और आए दिन किसी न किसी बात पर बहस होती रहती थी। इस बार मामला इतना बढ़ गया कि एक परिवार पूरी तरह बिखर गया।

फोन को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात जब पति घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही है। उसे शक हुआ कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही है। इसके बाद उसने पत्नी से मोबाइल मांगा, लेकिन पत्नी ने फोन देने से इनकार कर दिया। बस इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें