
Symbolic Image Generated by AI
नोएडा : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से LPG संकट गहराया हुआ है। सरकार ने कामर्शियल सिलिंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबारियों को अपने कारोबार संचालन में दिक्कत आ रही है।
नोएडा के एक नामी स्कूल ने अभिभावकों को मेल करके कहा है कि, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण गैस की कमी हो गई है। इसी वजह से उन्हें स्कूल के लंच और स्नैक्स कार्यक्रम के लिए पर्याप्त एलपीजी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल उनके पास सिर्फ दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है। उम्मीद है कि उन्हें शनिवार तक नया गैस सिलेंडर मिल जाएगा। अगर ऐसा नहीं हो पाया, तो सोमवार 16 मार्च से वह बच्चों के लिए लंच और स्नैक्स उपलब्ध नहीं करा पाएंगे।
इसलिए आपसे अनुरोध है कि अगले सप्ताह के लिए अपने बच्चों के खाने की वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें, जब तक कि स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। जैसे ही हमें कैटरर की ओर से कोई नई जानकारी मिलेगी, हम आपको तुरंत सूचित करेंगे। हमेशा की तरह इस स्थिति से निपटने में हम अपने अभिभावक समुदाय से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
लगभग हर जिले में LPG की किल्लत सामने आ रही है। सरकार काफी दावे कर रही है कि किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। लेकिन, गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइनें खुद-ब-खुद सबूत दे रही हैं। पूरे-पूरे दिन लोग लाइन में लगे रहते हैं। लेकिन, उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाता। कुछ घरों में तो शादी है और उन्हें सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा।
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बुधवार को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। प्रशासन ने साफ किया है कि सिलिंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ एलपीजी वितरण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।
Published on:
12 Mar 2026 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
