29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा, Apr 21, 2026

‘1 करोड़ रुपये बर्बाद’, नोएडा के लग्जरी अपार्टमेंट की बदहाली देख रह जाएंगे दंग, वीडियो हो रहा वायरल

Noida Flat Issue: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्रियेटर ने खराब क्वालिटी, झड़ता प्लास्टर और कबूतरों की गंदगी जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई है।

high rise society problems, viral video, property investment risk

लग्जरी फ्लैट का सच आया सामने, वीडियो हुआ वायरल

Noida Flat Issue: आज कल तेजी से बन रही हाईराइज सोसायटी और महंगे फ्लैट्स अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी लोग अपने घर की क्वालिटी से खुश नहीं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक करोड़ से ज्यादा का फ्लैट खरीदने के बाद ही फ्लैट की हालत पर निराशा जाहिर की। इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी है और बिल्डर्स की क्वालिटी और जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं।

खराब कंस्ट्रक्शन क्वालिटी पर सवाल

वीडियो में फ्लैट मालिक ने बताया कि उसने नोएडा की एक 22वीं मंजिल पर स्थित सोसायटी में भारी रकम खर्च कर फ्लैट खरीदा, लेकिन उसकी हालत उम्मीद के अनुसार नहीं है। वीडियो में दिखाया गया है कि बिल्डिंग के बाहरी दीवार से प्लास्टर झड़ रहा है और दीवारों पर साफ तौर पर डिसकलरेशन नजर आ रहा है। उसने कहा, “मैं 1 करोड़ रुपये निवेश करके बहुत पछता रहा हूं।” उसका यह भी कहना था कि फ्लैट के अंदर इंटीरियर तो अपनी पसंद से किया जा सकता है, लेकिन बाहरी हालत बिलकुल भी प्रीमियम नहीं लगती।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और फ्लैट खरीदने के फैसले पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “एक बालकनी, 10 मिलियन का पछतावा।” वहीं दूसरे ने कहा कि यही कारण है कि वह फ्लैट पसंद नहीं करता। कुछ लोगों ने बिल्डर्स पर आरोप लगाया कि वे करोड़ों रुपये वसूलते हैं, लेकिन क्वालिटी बेहद खराब देते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ सालों बाद ही बिल्डर की घटिया कंस्ट्रक्शन सामने आने लगती है।

गंदगी से पनप रह कीड़े

फ्लैट मालिक ने एक और बड़ी परेशानी के बारे में बताया, जो सोसायटी में अकसर देखने को मिलती है-कबूतरों का आतंक। उसने कहा कि अपने घर को बचाने के लिए उसने बालकनी में जाल लगवाया है, लेकिन पास वाला खाली फ्लैट खुला होने की वजह से वहां कबूतर गंदगी करते रहते हैं। उस गंदगी का असर अब आसपास के माहौल पर भी दिखने लगा है। वहां कई तरह के कीड़े निकलने लगे हैं, जिन्हें उसने पहले कभी देखा भी नहीं था। इस वजह से उनकी आंखों में इंफेक्शन हो गया है और वहां उनका रहना मुश्किल सा लगने लगा है।

आपको बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद उसी क्रियेटर ने एक वीडियो और पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दिखाया कि कीड़ों की वजह से उनकी आंखों की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वीडियो पर आई प्रतिक्रिया से उन्हें पता चला कि कबूतरों के आतंक से वह अकेले नहीं बल्कि सभी परेशान है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें