14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Noida Breaking: पहले प्रेमिका को फिर खुद को मारी गोली, नोएडा में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी

Noida : नोएडा में वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली, पहले युवक ने प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Imran Ansari

Feb 14, 2026

A couple committed suicide on Valentine's Day in Noida

Noida:नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जाच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, पहले युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। यह घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 107 रोड पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक त्रिलोकपुरी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले के कारणों, हथियार की उपलब्धता और घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल कर रही है।