12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: राशन दुकान में बड़ी गड़बड़ी, मृतकों के नाम पर राशन आहरण का गंभीर आरोप, पोर्टल में अब भी जिंदा

CG News:राशन दुकान के पोर्टल में बतासो बाई और लवांगो के नाम से राशन वितरण दर्ज है। जबकि बतासो बाई की मृत्यु 20 मई 2023 को हो चुकी है और लवांगो की मौत वर्ष 2021 में ही हो गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: राशन दुकान में बड़ी गड़बड़ी, मृतकों के नाम पर राशन आहरण का गंभीर आरोप, पोर्टल में अब भी जिंदा

राशन दुकान में बड़ी गड़बड़ी (Photo Patrika)

CG News: सूरजपुर जिले के नया करकोली गांव स्थित शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि दुकान के पोर्टल में दो मृत व्यक्तियों के नाम पर लगातार शासकीय राशन का आहरण किया जा रहा है, जबकि दोनों की मौत कई साल पहले हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, राशन दुकान के पोर्टल में बतासो बाई और लवांगो के नाम से राशन वितरण दर्ज है। जबकि बतासो बाई की मृत्यु 20 मई 2023 को हो चुकी है और लवांगो की मौत वर्ष 2021 में ही हो गई थी। इसके बावजूद दोनों मृतकों के नाम से हर माह करीब 35 किलो शासकीय राशन उठाया जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि राशन दुकान के पोर्टल में दोनों मृतक अभी भी “एक्टिव” यानी जिंदा दर्शाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, पोर्टल में इनके राशन कार्ड नंबर पर पार्वती राजवाड़े को नॉमिनी दर्शाया गया है, जिनके द्वारा कथित तौर पर राशन का आहरण किया जा रहा है।