4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: सोशल मीडिया में पूर्व सीएम से गाली-गलौज, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

CG News: सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्रेसर का काम करता है। पुलिस के मुताबिक 27 जनवरी को सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में अमित सेन अभद्र टिप्पणी किया था। इसकी जानकारी होने पर शांतनु […]

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: सोशल मीडिया में पूर्व सीएम से गाली-गलौज, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

CG News: सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्रेसर का काम करता है। पुलिस के मुताबिक 27 जनवरी को सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में अमित सेन अभद्र टिप्पणी किया था। इसकी जानकारी होने पर शांतनु झा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भिलाई में आरोग्य अस्पताल में ड्रेसर के तौर पर पदस्थ था। मूलत: मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने पोस्ट किया था। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।