
winter arrives
winter arrives : आमतौर पर नवंबर में शहर में ठंड पड़ने लगती है। जबलपुर का न्यूनतम तापमान 2022 के नवंबर में 7.8 डिग्री तक उतर गया था। 135 साल पहले तो नवंबर में कड़ाके की ठंड पड़ी थी। पारा 3.9 डिग्री तक नीचे चला गया था। लेकिन, इस साल नवंबर के पहले दिन 20.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ने से एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की मानें, तो अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवा के साथ वातावरण में नमी आ रही है। इसके चलते बादल छाए हुए हैं। छह नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।
winter arrives : 135 साल पहले नवंबर में जमती थी ओस, अभी 20.8 डिग्री पारा
शनिवार को ठंडी तेज उत्तर पूर्वी हवा के चलते दिन में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में वर्षा का दौर जारी रहेगा। दूसरे सप्ताह से उत्तरी हवाएं सक्रिय होने लगेंगी। जिसके चलते ठिठुरन में बढ़ोतरी होगी। वहीं पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने अवदाब (डिप्रेशन) के पूर्व-मध्य अरब सागर के पार उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की सम्भावना जताई जा रही है। दक्षिण हरियाणा और संलग्न राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। तीन नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की सम्भावना भी है। इसके चलते फिर बारिश के समीकरण बनेंगे।
winter arrives : आमतौर पर नवंबर में शहर में ठंड पड़ने लगती है।
Updated on:
02 Nov 2025 12:26 pm
Published on:
02 Nov 2025 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग

