
चाय पीने आया चोर, मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 27 हजार
ग्वालियर में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, मल्टी के फ्लैट और चाय दुकान से लाखों की चोरी
ग्वालियर। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोर अब कॉलोनियों के साथ-साथ मल्टी और दुकानों को भी निशाना बना रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दो वारदातों से नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
शादी में गई महिला के सूने फ्लैट से लाखों की चोरी
महाराजपुरा क्षेत्र के टाइगर चौक के पास स्थित एक मल्टी में चोरों ने सूने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दीनदयाल नगर निवासी रेनू नरवरिया 9 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने गई थीं और देर रात बहन के घर रुक गईं। इसी दौरान चोर फ्लैट में घुस गए।
अलमारी से मंगलसूत्र, सोने का हार, तीन अंगूठियां, झुमकियां, चांदी की करधौनी, बिछिया सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। सुबह लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
चाय पीने आया चोर, मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 27 हजार
डिजिटल भुगतान से जुड़ी एक और चौंकाने वाली घटना में विकास नगर स्थित चाय गुमटी पर ग्राहक बनकर आए चोर ने दुकानदार का मोबाइल चुरा लिया। दुकानदार दिनेश कुशवाह और उनका साला दीपक दुकान पर मौजूद थे।
आरोपी ने फोन-पे का पिन देखकर मोबाइल चोरी किया और कुछ ही देर में 12 ट्रांजेक्शन कर खाते से 27 हजार रुपए निकाल लिए। मोबाइल की सिम दोबारा निकलवाने पर बैंक से आए मैसेज से ठगी का पता चला। पीड़ित ने पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Published on:
13 Feb 2026 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
