बाड़मेर, Feb 21, 2026

शिवनगर सहित पूरे शहर के ऐसे ही हालात
बाड़मेर शहर में लम्बे समय से समस्याओं का अंबार है। इसको लेकर पत्रिका ने बातचीत की तो लोगों ने अपनी पीड़ा बताई
मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे , जमा रेत के कारण वाहन रपटते हैं, जिससे चालक व सवार चोटिल होते हैं ।कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पंकज पूनिया
सीवरेज कार्य के दौरान तोड़ी गई नालियों का पुनर्निर्माण नहीं किया, जिससे गंदा पानी सड़कों पर जमा होता है। कीचड़, गदंगी पर आवागमन में हर दिन परेशानी उठाते हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
श्याम भादू
मुख्य मार्ग की रोडलाइट महीनों से बंद है। अन्य स्थानों पर भी प्रकाश व्यवस्था नहीं है, जिससे रात में हादसों का खतरा बना रहता है।
कमलसिंहदेवड़ा
Published on: 21 Feb 2026 07:52 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।