30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा, Feb 26, 2026

भीलवाड़ा में शोभायात्रा में गूंजा सनातन का जयकारा

भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के अंतर्गत बुधवार सुबह निकली संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा ने पूरे नगर को राममय, शिवमय और सनातनमय बना दिया। चारों ओर भगवा पताकाएं लहराईं, जयघोष गूंजे और श्रद्धा का ऐसा महासागर उमड़ा कि भीलवाड़ा […]

sanatan mangal mahtosv at bhilwara raj

sanatan mangal mahtosv at bhilwara raj

भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के अंतर्गत बुधवार सुबह निकली संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा ने पूरे नगर को राममय, शिवमय और सनातनमय बना दिया।

चारों ओर भगवा पताकाएं लहराईं, जयघोष गूंजे और श्रद्धा का ऐसा महासागर उमड़ा कि भीलवाड़ा सचमुच “आज की अयोध्या” बन गया। अयोध्यानगर(दूधाधारी मंदिर) से जब शोभायात्रा निकली, तब मानो प्रभात सूर्य भी इस दिव्य यात्रा को नमन कर रहा था। भगवा ध्वजों से सजी सड़कें, ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच हजारों सनातनी भाई-बहन, बालक-बालिकाएं, माताएं-बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए हरि शेवा धाम पहुंची।

दीक्षार्थी इन्द्रदेव, सिद्धार्थ व कुनाल की नगर परिक्रमा ऐतिहासिक क्षण बन गई। पूरे रास्ते नासिक, जम्मू व उड़ीसा की ढोल टीमों, उज्जैन की महाकाल झांकी और शिव बारात ने वातावरण को रोमांचित कर दिया। शहर के सैकड़ों बच्चों के अखाड़ा प्रदर्शन ने भी मनमोह लिया। नेताजी सुभाष मार्केट व स्टेशन चौराहा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।राष्ट्रभक्ति गीतों, भारत माता व झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, वीर शिवाजी की झांकियों ने आकर्षण बढ़ाया। पूर्व सैनिकों ने भी सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

संतों सहित जनप्रतिधियों की रही मौजूदगी

शोभायात्रा में उदासीन कार्ष्णि पीठाधीश्वर स्वामी गुरुशरणानंद, स्वामी शरणानंद, संत भगवत स्वरूप दास, संत अरुण दास, मेवाड़, स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, महंत धर्मेंद्र दास, महंत दामोदर दास, भरत दास, शिवमुनि,शांतानंद,श्रीचंद्र दास, प्रभल मुनि, स्वरूप दास उदासीन भरपूर दास, शांतानंद, महात्मा मुनि, केशव मुनि, खिमयादास, अकाल दास, विष्णु दास, संगमदास, दिब्यांम्बर मुनि, राम मुनि, सुखदेवानंद, सहदेव मुनि, हनुमान राम उदासीन, मोहन दास, संत ओमदास, हंसदास, स्वरूप दास, संतराम, संत प्रकाशानंद, गोविन्दराम, संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी, हनुमान टेकरी के महंत बनवारीशरण काठियाबाबा, हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदास, निम्बार्क आश्रम के महंत मोहनशरण शास्त्री, रामस्नेही संत दिग्विजयराम, हरिशेवाधाम के संत मायाराम व गोविन्दराम, पंचमुखी बालाजी रीको मंदिर के पुजारी मुरारी पांडे, सांसद दामोदर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

संत दीक्षा व भंडारा आज

आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के अंतिम दिन गुरुवार सुबह 9 बजे से हरिशेवा आश्रम परिसर में संत महात्माओं के सान्निध्य में दीक्षा दान समारोह होगा। इसमें शामिल होने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप के विभिन्न क्षेत्रो से भी श्रद्धालु भीलवाड़ा पहुंचे हैं। दोपहर 1 बजे से “एक संगत एक पंगत एक भाषा एक भूषा” के भाव के साथ विशाल समष्टि भंडारे का आयोजन अग्रवाल उत्सव भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर सिंधी समाज, कोली समाज सहित विभिन्न समाजों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें