12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ने बदला नियम… प्लेटफार्म पर नलों में आने लगा ठंडा पानी, वाटर कूलर होने लगे सही

ग्वालियर . रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के बावजूद प्लेटफार्म पर नलों से ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या के बाद रेलवे ने स्टेशन पर वाटर कूलर और नलों में ठंडा पानी […]

2 min read
Google source verification

ग्वालियर . रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के बावजूद प्लेटफार्म पर नलों से ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या के बाद रेलवे ने स्टेशन पर वाटर कूलर और नलों में ठंडा पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आम तौर पर एक अप्रैल से ही प्लेटफार्म पर ठंडा पानी की शुरूआत होती है। लेकिन इस बार अधिक गर्मी और पत्रिका में प्रकाशित खबर स्टेशन पर पानी संकट: नल घटे, बोतल की बिक्री बढ़ी को देखते हुए रेलवे ने इस सुविधा को समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया। इससे अब ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री गर्मी से परेशान नहीं होंगे और आसानी से ठंडा पानी पी सकेंगे। यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सुविधा लंबे समय से आवश्यक थी और स्टेशन पर यात्रा का अनुभव अब काफी आरामदायक हो गया है।

लगतार दो दिन से ठीक हो रहे वाटर कूलर

पत्रिका में १० मार्च को खबर छपने के बाद से ही रेलवे कर्मचारी लगातार सभी प्लेटफार्म पर लगे वाटर कूलरों को सही करने का काम कर रहे है। इसके चलते यात्रियों को अब ठंडा पानी मिलने लगा है। ठंडा पानी को लेकर यात्रियों की मांग भी काफी दिनों से उठ रही थी। वहीं इन दिनों दिन का तापमान भी ३७ डिग्री को पार कर गया है। इससे ठंडा पानी यात्रियों के लिए काफी जरूरी भी हो गया है।

इन प्लेटफार्म पर मिलने लगा ठंडा पानी

प्लेटफार्म एक पर 6 में 4 वाटर कूलर शुरू
प्लेटफार्म दो-तीन पर 5 में 3 वाटर कूलर शुरू
प्लेटफार्म चार पर 3 में सभी को ठीक किया जा रहा है।

इनका कहना है

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीआरएम के आदेशानुसार सभी वाटर कूलरों को शुरु करने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत कुछ में ठंडा पानी आने लगा है। वहीं सभी एक दो दिन में शुरू हो जाएंगे। जिससे यात्रियों को ठंडा पानी मिल सकेगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल