30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेतुल, Mar 29, 2026

हनुमान जयंती की तैयारी में भगवामय हुआ गंज

बैतूल। हनुमान जयंती को लेकर शहर का गंज क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह भगवामय नजर आ रहा है। पर्व नजदीक आते ही यहां की सडक़ों, चौक-चौराहों और गलियों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। हर तरफ भगवा झंडे, पताकाएं और भव्य स्वागत द्वार लगाए गए हैं, जो पूरे इलाके को धार्मिक रंग में […]

The traders and shopkeepers of the Ganj area took up this responsibility.

बैतूल। हनुमान जयंती को लेकर शहर का गंज क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह भगवामय नजर आ रहा है। पर्व नजदीक आते ही यहां की सडक़ों, चौक-चौराहों और गलियों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। हर तरफ भगवा झंडे, पताकाएं और भव्य स्वागत द्वार लगाए गए हैं, जो पूरे इलाके को धार्मिक रंग में रंग रहे हैं।
गंज क्षेत्र में प्रवेश करते ही भक्तों को भक्ति का माहौल महसूस होने लगता है। मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े आकर्षक गेट बनाए गए हैं, जिन पर भगवान हनुमान के चित्र और जय श्रीराम के जयकारे लिखे गए हैं। रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठता है, जिससे माहौल और भी भव्य हो जाता है। स्थानीय समितियों और व्यापारियों ने मिलकर इस बार सजावट को खास बनाने का जिम्मा उठाया है। जगह-जगह मंच बनाए जा रहे हैं, जहां भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसी बीच अलग-अलग स्थानों से निकलने वाली शोभायात्राओं को लेकर भी उत्साह चरम पर है।
हनुमान की भव्य रथयात्रा निकलेगी
हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रेल को श्री घाटा मेंहदीपुर बालाजी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह रथयात्रा शाम 5 बजे न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर गंज माता मंदिर तक पहुंचेगी। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पैर रथ खींचेंगे और अपनी अर्जियां बालाजी महाराज को समर्पित करेंगे, जिन्हें मेंहदीपुर बालाजी धाम (दौसा, राजस्थान) भेजा जाएगा। लगातार 15वें वर्ष आयोजित हो रही इस रथयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
गर्ग कॉलोनी से भी निकलेगी शोभायात्रा
हनुमान मंदिर गर्ग कॉलोनी समिति के संजू सोलंकी ने बताया हनुमान जयंती पर कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना भी की जा रही है। इधर शंकर नगर प्राचीन माता मंदिर के समिति के डब्बू तलेड़ा ने बताया हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें