
ग्वालियर. शहर के निजी होटल में किट्टा पार्टी ग्रुप ने हंसते-हंसते कट जाएं रस्ते... टाइटल से एक गीतों भरी शाम आयोजित की। कार्यक्रम की शुरुआत दो नए सदस्यों धर्मेंद्र शर्मा और महेश गुप्ता के स्वागत से हुई, जिन्हें अजय बाजपेई और नीरज नायक ने माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अश्विन जैन ने दोनों सदस्यों को क्लब के नियमों के पालन की शपथ दिलाई। संगीत संध्या की शुरुआत धर्मेंद्र शर्मा द्वारा ये रेशमी जुल्फें ये शरबती आंखें... गीत से हुई।
ग्वालियर. शहर के निजी होटल में किट्टा पार्टी ग्रुप ने हंसते-हंसते कट जाएं रस्ते… टाइटल से एक गीतों भरी शाम आयोजित की। कार्यक्रम की शुरुआत दो नए सदस्यों धर्मेंद्र शर्मा और महेश गुप्ता के स्वागत से हुई, जिन्हें अजय बाजपेई और नीरज नायक ने माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अश्विन जैन ने दोनों सदस्यों को क्लब के नियमों के पालन की शपथ दिलाई। संगीत संध्या की शुरुआत धर्मेंद्र शर्मा द्वारा ये रेशमी जुल्फें ये शरबती आंखें… गीत से हुई।
इसके बाद अजय बाजपेई ने हम तेरे शहर में आए हैं, मुसाफिर की तरह… गजल प्रस्तुत की। नरेश मेहता ने रुक जाना नहीं तू कहीं हार के, दीपक भटनागर ने हमदम मेरे मान भी जाओ कहना मेरे प्यार का, संग्राम ङ्क्षसह ने रूप तेरा मस्ताना प्यार मेरा दीवाना और जितेंद्र तागड़े ने तेरे नाम का दीवाना तेरे घर को ढूंढता है… गीत सुनाकर महफिल में रंग जमा दिया। सभी सदस्य मिलकर हंसते-हंसते कट जाए रस्ते… गीत पर डांस करते हुए जोश में थे। संयोजक राहुल गुप्ता स्पर्शी के जन्मदिन की खुशी में सभी ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। संचालन अशोक ङ्क्षसह चौधरी जाट ने और आभार डॉ.ओपी वर्मा ने व्यक्त किया।
वुमन सेफ्टी: नृत्य के माध्यम से दिया संदेश
ग्वालियर. महिला शक्ति मंच द्वारा दिव्यांग प्रतिभा व ब्राइडल मेकअप शो, मॉडङ्क्षलग, ङ्क्षसगिग, डांङ्क्षसग टैलेंट शो व्यापार मेला परिसर में गुरुवार को हुआ। जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा को अद्भुत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वुमन सेफ्टी और ऑपरेशन ङ्क्षसदूर मुद्दों पर नृत्य के माध्यम से संदेश दिया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच से उजागर किया जिसने सभी की आंखों को नम कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सुंदर ब्राइडल परिधानों में कैट वॉक कर सभी को मोहित कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी रश्मि भदोरिया, गिरजा गर्ग, आशीष राठौर, जयंती पाल, संस्था की संस्थापक तारा शाह, प्रीति शर्मा, संगीता अग्रवाल, सौम्या माझी, ङ्क्षपकी राठौर, नीरजा लोकर, आरती सिसोदिया, कृष्णा चौहान, साक्षी चौहान, अर्णव शर्मा उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने की परीक्षा पर चर्चा
ग्वालियर. शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक मुरार में विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पर चर्चा का नौंवा संस्करण जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। जिसे स्क्रीन पर चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा में बातचीत करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। टेक्नोलॉजी के सही उपयोग की ओर भी प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका सतेंद्र घुरैया, सहायक परियोजना समन्वयक जे पी व्यास आदि उपस्थित रहे।
छात्रों को सौंपे विचार तैयार करने जैसे कार्य
ग्वालियर .महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में एकदिवसीय बूटकैंप इन्कूबेशन सेंटर, स्मार्ट सिटी व स्वामी विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को लगाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर के परियोजना निदेशक गौरव शाक्य ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक कार्य जैसे विचार तैयार करने, नामकरण करने और बाजार सर्वेक्षण करने जैसे कार्य सौंपे, जिससे विद्यार्थियों को व्यावसायिक कौशल विकसित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर डॉ त्रिलोचन भट्ट, डॉ नीतू ङ्क्षसह यादव, डॉ लॉरेंस बौध, डॉ चेतन ग्वाला, डॉ अभिनव उपाध्याय सहित 36 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ट्रेङ्क्षनग एंड प्लेसमेंट अधिकारी प्रो ए के मंडल ने इन्क्यूबेशन सेंटर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ त्रिलोचन भट्ट, डॉ नीतू ङ्क्षसह यादव, डॉ लॉरेंस बौध, डॉ चेतन ग्वाला, डॉ अभिनव उपाध्याय सहित 36 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Published on:
07 Feb 2026 01:22 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
