5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

शिक्षा विभाग: एक दर्जन प्रधानाचार्य व समकक्ष को किया स्थानांतरण

अब भुंवाल होंगे एडीइओ माध्यमिक

  • श्रीगंगानगर.शिक्षा विभाग ने श्रीगंगानगर जिले के प्रधानाचार्य एवं समकक्ष पद के एक दर्जन अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। सादुलशहर ब्लॉक में एसीबीइओ प्रथम पद पर मुकेश मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है, जबकि यहां कार्यरत सुभाष कुमार को एपीओ कर दिया गया। वहीं, जयदेव भुंवाल को तीन एच छोटी से एडीइओ माध्यमिक पद पर लगाया है।
  • करणपुर में सुरेंद्र अरोड़ा को एसीबीइओ प्रथम से एपीओ कर सादुलशहर ब्लॉक के खैरूवाला उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य लगाया है। श्रीगंगानगर ब्लॉक में सुमन लता सेठी को एसीबीइओ प्रथम व हरीश कुमार को डीइओ प्रारंभिक कार्यालय में एडीइओ लगाया है। घड़साना में एसीबीइओ प्रथम पद पर शक्ति बंसल, सूरतगढ़ में एसीबीइओ प्रथम सुरेंद्र महर्षि, करणपुर में एसीबीइओ प्रथम भूपेंद्रशाह सिंह, रायसिंहनगर ब्लॉक में विमला परिहार को बांडा कॉलोनी स्कूल से एसीबीइओ प्रथम लगाया है, जबकि घड़साना ब्लॉक में एसीबीइओ प्रथम शक्ति बंसल को लगाया है।

इनको बाहर भेजा

  • घड़साना ब्लॉक में एसीबीइओ प्रथम गुरचरण सिंह संधू को जैसलमेर लगा दिया है। सूरतगढ़ एसीबीइओ प्रथम और हाल ही में निलंबित नरेश कुमार रिणवां और एसीबीइओ सादुलशहर सुभाष चंद्र को बांसवाड़ा जिले में प्रधानाचार्य लगाया है।