30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, Apr 01, 2026

साफ-सफाई, ऑपरेशन और अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सिजेरियन सेक्शन बढ़ाने पर विशेष जोर

राजगढ़. कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीसीएमओ डॉ. विशाल सिद्ध व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रमेश मीना से जानकारी लेकर सुधार के दिशा-निर्देश दिए। कलक्टर ने पर्ची काउंटर पर डिस्प्ले, […]

राजगढ़. कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीसीएमओ डॉ. विशाल सिद्ध व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रमेश मीना से जानकारी लेकर सुधार के दिशा-निर्देश दिए।

कलक्टर ने पर्ची काउंटर पर डिस्प्ले, एमओटी में हाफ कटर और गेट पर पर्दे लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टीबी रोगी कालूराम कोली ने पोषण राशि न मिलने की शिकायत भी की। इसके अलावा उन्होंने ईएनटी, दंत, चर्म रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। डॉ. शुक्ला ने कहा कि गर्मी और लू के मौसम को ध्यान में रखते हुए सीएचसी का निरीक्षण किया गया है। हालांकि अधिकतर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।... ताकि महिलाओं को रेफर न करना पड़े

कलक्टर ने सिजेरियन सेक्शन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया और कहा कि हर सीएचसी में जटिल प्रसूति का संचालन नॉर्मल प्रसूति के समान होना चाहिए, ताकि महिलाओं को रेफर न करना पड़े। राजगढ़ सीएचसी में एनेस्थीसिया और गायनेकोलॉजिस्ट चिकित्सक उपलब्ध हैं।ट्रॉमा सेंटर की जानकारी दी

डॉ. शुक्ला ने आगामी दिनों में राजगढ़ में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर की जानकारी भी दी। केंद्र के निर्माण के लिए एनसीआर फंड मिल चुका है और कार्य इसी सप्ताह प्रारंभ होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान कलक्टर के साथ सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा, उपखंड अधिकारी सीमा मीना, तहसीलदार कल्याण सहाय मीना, बीपीएम निशांत शर्मा सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें