7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में ‘नारी शक्ति’ का महाकुंभ, ऐतिहासिक वाहन रैली में महिलाओं ने भरी हुंकार

भीलवाड़ा। मेवाड़ की वीर धरा पर शनिवार को मातृशक्ति ने वह कर दिखाया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। तपती दोपहर की परवाह किए बिना, जब सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों और साफे में सजी-धजी अपने वाहनों पर उतरीं, तो पूरा शहर ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा। अवसर था […]

3 min read
Google source verification
patrika womens vahan relly at bhilwara

patrika womens vahan relly at bhilwara

भीलवाड़ा। मेवाड़ की वीर धरा पर शनिवार को मातृशक्ति ने वह कर दिखाया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। तपती दोपहर की परवाह किए बिना, जब सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों और साफे में सजी-धजी अपने वाहनों पर उतरीं, तो पूरा शहर 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गूंज उठा। अवसर था पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'नारी शक्ति वाहन रैली' का।

राजस्थान पत्रिका और श्री महेश बचत एवं साख समिति की ओर से आयोजित नारी शक्ति वाहन रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं तिरंगा थामें, पारंपरिक राजस्थानी साफा और रंग-बिरंगे परिधानों में सजी जब कार, जीप और दुपहिया वाहनों पर शहर की सड़कों पर उतरीं तो पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा। इस अनूठे आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

चित्रकूट धाम से शुरू हुई रैली को सांसद दामोदर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, डीएसपी शिल्पा भादविया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, आयुक्त हेमाराम चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र ओरडिया, भाजपा जिला प्रवक्ता भूपेन्द्रसिंह बीलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा संस्करण के सम्पादकीय प्रभारी अनिल सिंह चौहान व श्री महेश बचत एवं साख समिति के संयोजक शांतिलाल डाड ने अतिथियों को उपरणा पहना कर स्वागत किया। हरी झंडी मिलते ही तिरंगे गुब्बारों और झंडों से सजे कार-जीप और दुपहिया वाहनों का लंबा काफिला समिति की महिला अध्यक्ष रीना डाड की अगुवाई में शहर की सड़कों पर निकल पड़ा। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन हंसा व्यास ने किया।

भारत माता के जयकारें, लहराए तिरंगे

वाहनों के काफिले के आगे डीजे वाहन चल रहा था। पीछे सजे-धजे कार-जीप और दुपहिया वाहनों पर महिलाएं सवार थी। कोई भारत माता बना तो कोई सैन्य जवान। अलग-अलग रूप धारण किए कई महिलाएं अलग ही लग रही थी। छह सौ से अधिक महिलाएं रैली में शामिल रही। चित्रकूट धाम से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार से होते हुए वापस चित्रकूट धाम पहुंची। रास्ते में सात से अधिक स्थानों पर वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष मदन खटोड़ की अगुवाई मेंं अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारियों ने रैली में शामिल मातृशक्ति पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दुकानदारों और राहगीरों ने भी तालियां बजाकर इस अनोखे उत्साह का अभिनंदन किया। कई वाहनों पर नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के संदेश लिखे पोस्टर लगे हुए थे, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे।

भारत के नक्शे को जीवंत किया, घूमर की प्रस्तुति ने मोहा मन

वरिष्ठ चित्रकार अमित लौहार और अशोक वर्मा ने चित्रकूट धाम परिसर में भारत का नक्शा बनाया। इस नक्शे पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जीवंत रूप देते हुए देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। यह दृश्य बेहद आकर्षक और प्रेरणादायक रहा। रैली के समापन पर चित्रकूट धाम में महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी घूमर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इससे पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम में हरीश पोरवाल, संदीप लड्डा, नारायण लाहोटी, धीरज काबरा, दिनेश सोमानी, कमलेश दरगड़, महेश काबरा, अशोक बांगड़, रामकिशन सोनी, बालमुकुंद काबरा, राजाराम सोमानी, दिनेश बांगड़, रूपलाल गगरानी, संजय भदादा, सचिन काबरा, मधु लड़ा, संगीता पोरवाल, उषा सोनी, महावीर इंटरनेशनल की अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना, प्रिंसिपल उर्मिला जोशी का सहयोग रहा रहा।

इसके साथ तेरापंथ महिला मंडल, सारथी गोल्ड, पूर्वांचल जनचेतना समिति, भीलवाड़ा सोशल क्रू, मणी एज्यूकेशनल सोसायटी, नेचर ग्रीन नगर निगम, महिला खटीक समाज, दुर्गा शक्ति अखाड़ा, कल्याणी फाउण्डेशन, वाइब्स क्लब, जीतो भीलवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल, महावीर इंटरनेशनल क्वींस, महावीर इंटरनेशनल कनक, महावीर इंटरनेशनल हैप्पीनेस केंद्र, अग्रवाल महिला मंडल, जैन संगिनी भीलवाड़ा स्पार्क, दाधीच महिला मंडल, इनरव्हील क्लब, लायंस क्लब भीलवाड़ा शक्ति, भाजपा महिला मोर्चा, रावणा राजपूत संगठन, पावर रेंजर्स कराटे क्लासेस, स्पर्श फाउंडेशन समेत दर्जनों क्लब और संगठनों की सहभागिता रही।