7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक किलोमीटर लंबी कलश यात्रा, हजारों महिलाएं, युवतियां हुई शामिल

हिंदू सम्मेलन के निमित शुक्रवार को यहां निकाली कलश यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। उत्साह, जोश एवं सनातन के प्रति आस्था दिखाते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। यात्रा में सजी राम दरबार एवं अन्य जीवंत झांकियों को लोग एकटक निहारते रहे। कलश यात्रा के गायत्री […]

less than 1 minute read
Google source verification
हिंदू सम्मेलन : वक्ता बोले- हिंदू सम्मेलन का मकसद सिर्फ भीड़ जुटाना नहीं

हिंदू सम्मेलन के निमित शुक्रवार को यहां निकाली कलश यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। उत्साह, जोश एवं सनातन के प्रति आस्था दिखाते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। यात्रा में सजी राम दरबार एवं अन्य जीवंत झांकियों को लोग एकटक निहारते रहे। कलश यात्रा के गायत्री चौराहा पर पहुंचने के बाद धर्मसभा में वक्ताओं ने सनातन की रक्षा के लिए महिलाओं को भी आगे आकर आने वाली पीढ़ी को संस्कारित बनाते हुए सनातन के प्रति भाव पैदा करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि हिंदू सम्मेलन करने का मकसद सिर्फ भीड़ जुटाना नहीं है। कार्यक्रम में मथुरा लाल मेहता, गजानंद चौरसिया आदि मौजूद रहे।

संगठन का भाव होता है पैदा

मुख्य वक्ता लटूरी आश्रम के संत रामदास महाराज ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन हिन्दू समाज में संगठनात्मक भाव का बोध कराता है। हिन्दू संगठित होगा तो संतति व सम्पति सुरक्षित रहेगी। भारत देश विश्व गुरु के पद पर सुशोभित था। पांच सौ सालों की तपस्या के बाद एक राम मंदिर का निर्माण हुआ। कार्यक्रम में वंदना जोशी ने भी संबोधित किया।

जगह-जगह हुआ स्वागत

इससे पहले दोपहर दो बजे गणेशकुंज मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा पुराना बाजार, जामा मस्जिद, कोलियों का बड़, कोटा रोड, गांधी चौराहा होते हुए गायत्री चौराहा पहुंची। यात्रा पर सजे दर्जनों स्वागतद्वारों पर लोगों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। यात्रा में हाथों में भगवा ध्वज थामे युवतियों व बाइक पर सवार युवाओं ने नारे लगाकर माहौल को सनातन के रंग में रंग दिया। यात्रा करीब एक किलोमीटर लंबी रही।