30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम, Apr 17, 2026

19 अप्रेल तक रतलाम में लू का अलर्ट, दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर नहीं निकले

रतलाम। पश्चिमी मध्य प्रदेश खासकर रतलाम में हीटवेव (लू) का खतरा काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण रतलाम में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। आगामी दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। 19 अप्रैल […]

MP Weather Alert Issued

MP Weather Alert Issued (photo:patrika creative)

रतलाम। पश्चिमी मध्य प्रदेश खासकर रतलाम में हीटवेव (लू) का खतरा काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण रतलाम में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है।

आगामी दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। 19 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। बदलते मौसम के साथ ही गर्मी में लू लगने का खतरा हमेशा रहता है। पत्रिका ने गर्मी में लू लगने के लक्षण, खानपान से लेकर बचाव आदि पर डॉक्टर्स की पैनल से बात की। इसमें रतलाम मेडिकल कॉलेज के डॉ विनय शर्मा, संजीवनी क्लीनिक के डॉ अभय ओहरी शामिल रहे। दोनों ने पत्रिका के पाठकों के लिए अमूल्य राय दी।

डॉक्टरों ने कहा लू से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखें, खूब पानी, छाछ, नींबू पानी या नारियल पानी पिएं। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें, हल्के रंग के सूतीकपड़े पहनें, सिर ढककर रखें और कच्चा प्याज या बेल का शरबत पिएं। प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें।

डॉ विनय शर्मा के अनुसार लू से बचने के उपाय

तरल पदार्थों का सेवन: दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी पिएं।

बाहर निकलते समय सावधानी: सिर को कपड़े से ढकें, धूप का चश्मा पहनें और सनस्क्रीन का उपयोग करें।

पहनावा: हल्के रंग के, ढीले-ढाले और सूतीकपड़े पहनें ताकि हवा शरीर तक पहुंच सके।

समय का ध्यान: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।

खान-पान: हल्का और पौष्टिक भोजन करें। ताजे फल (तरबूज, खरबूजा, खीरा) खाएं, जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो।

शरीर का तापमान नियंत्रित रखें: ठंडे पानी से नहाएं या गीले कपड़े से शरीर पोंछें।

इनसे बचें: शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (कोल्ड ड्रिंक्स) से बचें, क्योंकि ये शरीर को निर्जलित करते हैं।

लू लगने के लक्षण

तेज बुखार, पसीना न आना, सिरदर्द, मतली या उल्टी, चक्कर आना, त्वचा का गर्म और लाल होना, और बेहोशी।

डॉ अभय ओहरी के अनुसार लू लगने पर यह प्राथमिक उपचार करे

मरीज को तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर लाएं।

शरीर के कपड़े ढीले कर दें या हटा दें।

गले, सिर और चेहरे पर ठंडा पानी डालें।

ओआरएस का घोल या नींबू पानी पिलाएं।

स्थिति गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।

तापमान एक नजर में

दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम

17 अप्रेल 24.2 42.3

16 अप्रेल 23.8 42.8

15 अप्रेल 23.6 42.0

14 अप्रेल 23.2 41.4

13 अप्रेल 22.5 41.2

12 अप्रेल 22.6 41.0

11 अप्रेल 20.2 40.6

10 अप्रेल 20.0 38.6

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें