28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की छेड़ने और अवैध हथियार रखने के आरोपों में NCR से दो नाबालिग अरेस्ट

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पॉक्सों एक्ट और अवैध हथियारों रखने के आरोपों में गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने इन्हे सुधार गृह भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
up police

उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Crime : एनसीआर क्षेत्र में अब नाबालिग भी तमंचे लेकर घूम रहे हैं! ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि मेरठ पुलिस की कार्रवाई में इस बात का खुलासा हुआ है। मेरठ पुलिस ने दो नाबालिगों को अवैध असलहों के साथ हिरासत में लिया है। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन दोनों पर छेड़छाड़ के भी आरोप हैं। नाबालिग होने की वजह से हम इनके नाम सार्वजनिक नहीं कर रहे लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि नाबालिग भी जरायम की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना थाना भावनपुर क्षेत्र की है। थाने पहुंचे एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रास्ते से जा रही थी तो रास्ते में दो लड़कों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और तमंचे भी दिखाए। यह भी बताया कि इस घटना के बाद से बेटी काफी डरी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। इस पर पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की और पता चला कि दोनों रिंग रोड के पास हैं।

पकड़े गए दोनों लड़कों के पास मिले हथियार

यहीं से पुलिस ने दोनों के पकड़ लिया। इनमें से एक के पास .12 बोर और दूसरे का पास .315 बोर का तमंचा मिला। सिर्फ तमंचा ही नहीं इनके पास से गोलियां भी मिली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि रुआब बनाने के लिए तमंचा साथ रखते थे। दोनों लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। न्यायालय ने इन्हे सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ भी लिया और कार्रवाई होने के साथ-साथ हथियारों की रिकवरी भी हो गई लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि एनसीआर क्षेत्र में नाबालिग भी अब तमंचा लेकर घूमने लगे हैं!

अब पुलिस कर रही इसकी भी तहकीकात

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अब यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन्होंने तमंचा किससे खरीदा था। पुलिस अब उन लोगों को भी पकड़ेगी जिन्होंने नाबालिगों को हथियार बेचे। इस घटना के बाद से लड़की को राहत मिली है लेकिन वह अभी भी दहशत में बताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग