13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाकंभरी देवी धाम पहुंचेंगे सीएम योगी, दर्शन के बाद करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

सीएम का सरकारी कार्यक्रम पहुंचते ही अफसरों ने दौड़ लगा दी। व्यवस्थाओं को देर रात तक दुरुस्त कराने में लगे रहे अफसर

2 min read
Google source verification
UP CM

यूपी सीएम की फाइल फोटो

UP CM Program प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी धाम पहुंचने की संभावना को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री यहां पहुंचकर सबसे पहले मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे, इसके बाद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

सीएम का प्रोग्राम पहुंचते ही अफसरों ने लगाई दौड़

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शुक्रवार को मंडलायुक्त रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सिद्धपीठ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद शाकम्भरी क्षेत्र में देर रात तक व्यवस्थाएं की जाती रही।

बनाया गया अस्थाई हेलीपेड ( UP CM Program )

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंच सकते हैं इसके लिए गांव नागल माफी के पास अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया है। नागल माफी से भूरादेव तक सड़क के दोनों ओर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाईकर्मियों की टीम लगाकर पूरे मार्ग को साफ कराया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सलिल पटेल, एसपी देहात सागर जैन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम मानवेंद्र सिंह, सीओ वैभव पांडे, बीडीओ योगेंद्र सिंह और एसडीओ लोनिवि प्रवीण सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

75 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्य

पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविशंकर ने बताया कि सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें पर्यटन सुविधा केंद्र का लगभग 65 प्रतिशत, ओपन एयर थिएटर का कार्य प्रगति पर, मल्टी लेवल कार पार्किंग का करीब 30 प्रतिशत, टॉयलेट ब्लॉक व पब्लिक सोवेनियर शॉप का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा शाकंभरी देवी पदयात्रा मार्ग सुदृढ़ीकरण का 85 प्रतिशत, शाकंभरी द्वार कॉम्प्लेक्स का 70 प्रतिशत, साइनेज स्थापना का 25 प्रतिशत और पदयात्रा मार्ग की प्रकाश व्यवस्था का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
वहीं सेतु निगम द्वारा भूरादेव से सिद्धपीठ तक बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल और एप्रोच रोड का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है, जिसकी मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान समीक्षा कर सकते हैं।