1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026: हाईटेक होगी दिल्ली पुलिस, 12 हजार करोड़ से अधिक मिले

बजट में सरकार ने दिल्ली पुलिस के लिए खजाने का मुंह खोल दिया। दिल्ली पुलिस को प्रशिक्षण और आधुनिकीकरण के लिए खूब पैसा मिला।

2 min read
Google source verification
Budget 2026

Budget 2026

Union Budget 2026 केंद्रीय वित्त मंत्री ने रविवार को संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में देश की राजधानी की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली दिल्ली पुलिस के लिए खजाना खोला गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता और आधुनिक बनाने के लिए दिल्ली पुलिस को 12,503.65 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

पिछले साल के मुकाबले बजट में बढ़ोतरी

दिल्ली पुलिस के बजट में इस बार मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष (2025-26) के संशोधित अनुमान 12,405.70 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार अधिक राशि दी गई है। अगर पिछले साल के वास्तविक आवंटन (11,931.66 करोड़ रुपये) से तुलना करें, तो यह आंकड़ा सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रति केंद्र की गंभीरता को दर्शाता है।

जानिए कहां खर्च होगा पैसा ( Union Budget 2026 )

सरकार ने इस बार पुलिस बल की ट्रेनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया है। पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण और शिक्षा के लिए 908.78 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर यानी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 342.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे इसी तरह से आधुनिकीकरण के लिए भी बजट मिला है। यानी यह बजट न केवल नियमित खर्चों को पूरा करेगा, बल्कि आईटी प्रोजेक्ट्स, आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और एडवांस कम्युनिकेशन नेटवर्क के लिए भी इस्तेमाल होगा

Safe City Project को मिलेगी रफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक, इस बढ़ी हुई राशि से दिल्ली पुलिस की कई प्रमुख योजनाओं को गति मिलेगी। इसमें 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' सबसे अहम है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और पुलिसिंग को स्मार्ट बनाने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। बजट की खास बात ये भी है कि, पिछले बजट (2024-25) में दिल्ली पुलिस को 12,259.16 करोड़ रुपये मिले थे, जो उससे पिछले साल की तुलना में करीब 7.4 प्रतिशत अधिक थे। इस बार भी सरकार ने सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा है।

Story Loader