29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, May 19, 2026

‘Justice For Twisha’: जंतर-मंतर पर परिवार और दोस्तों का प्रदर्शन, केस दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग

Jantar Mantar protest: ट्विशा शर्मा केस में परिवार और दोस्तों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम और केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग उठाई।

Ex Servicemen Step Forward in Bhopal to Demand Justice in the Twisha Sharma Case

Ex Servicemen Step Forward in Bhopal to Demand Justice in the Twisha Sharma Case

Twisha Sharma case: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को ट्विशा शर्मा के परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लिए लोग मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ट्विशा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्विसा के परिारवालों का आरोप है कि भोपाल में मामले की जांच में दबाव बनाया जा सकता है, इसलिए केस को दिल्ली ट्रांसफर कर AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए।

परिवार वालों का क्या है कहना?

ट्विशा के परिवार और दोस्तों का कहना है कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि वह इतनी परेशानियों से गुजर रही थीं। उनकी चचेरी बहन प्रियंका शर्मा ने बताया कि ट्विशा हमेशा लोगों को हिम्मत से मुश्किलों का सामना करने की सलाह देती थीं और कहती थीं कि आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं होती। परिवार और दोस्तों के मुताबिक ट्विशा बहुत खुशमिजाज, हंसने-बोलने वाली और पॉजिटिव सोच रखने वाली लड़की थीं। इसलिए उनकी अचानक मौत की खबर ने सभी को अंदर तक तोड़ दिया।

दोस्तों से भी बढ़ गई थी दूरी

ट्विशा की दोस्त समीरा का कहना है कि शादी से पहले ही ससुराल वालों ने उन पर सोशल मीडिया से तस्वीरें हटाने का दबाव बनाया था। ट्विशा मॉडलिंग करती थीं, इसलिए उनकी कई तस्वीरें अलग-अलग जगहों पर मौजूद थीं। समीरा के मुताबिक शादी के बाद ट्विशा धीरे-धीरे अपने दोस्तों से दूर होने लगी थीं। वह कॉल और मैसेज का भी कम जवाब देती थीं। उनका आखिरी मैसेज था कि कॉल करती हूं, बिजी हूं। इसके बाद दोस्तों की उनसे ठीक से बात नहीं हो पाई।

क्या था मामला?

12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में ट्विशा मृत मिली थीं। इस मामले में पुलिस ने उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवार ने दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं सोमवार को कोर्ट ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

सास ने आरोपों को बताया गलत

मामले में आरोपी और रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि ट्विशा पहले से मानसिक तनाव में थीं और कम उम्र में ग्लैमर की दुनिया में आने का असर उन पर पड़ा था। गिरिबाला ने यह भी कहा कि जज रहने की वजह से अब उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा की मौत के बाद परिवार ने हर जरूरी कदम उठाया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें