
CM Rekha Gupta: सोशल मीडिया पर रील वायरल करने के लिए युवा अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान से भी खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, एक स्कॉर्पियो दिल्ली की सड़कों पर झूम रही थी, जिसकी वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और दिल्ली पुलिस के साथ सीएम रेखा गुप्ता को भी टैग कर दिया। महज 24 घंटे के अंदर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया और सीएम के ट्विटर हैंडल से टैग करने वाले यूजर को कार्रवाई का रिप्लाई भी दिया गया।
आपको बता दें कि 19 जनवरी को लगभग 3 बजे एक्स पर Fundamental Investor नाम के यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वायरल वीडियो साउथ दिल्ली का बताया जा रहा है। वीडियो साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो को चालक बीच हाईवे पर लहराते हुए चला रहा है। यूजर ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "आदरणीय दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी, यह कार नंबर DL 3C DD 5516 सड़क पर बेहद खतरनाक तरीके से चलाकर न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रही है। @DelhiPolice टीम से निवेदन है कि कृपया इस वाहन के मालिक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करें और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। कृपया 24 घंटे के भीतर इस मामले पर संज्ञान लिया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले सख्त कदम उठाया जा सके।"
इस मामले पोस्ट पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे थे कि 24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक्स अकाउंट से यूजर को रिप्लाई मिलता है कि "एफआईआर संख्या 63/2026, दिनांक 20.01.2026, धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना समयपुर बादली में दर्ज की गई है। मामले में संबंधित स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है। वाहन चालक की पहचान दाऊद अंसारी, पुत्र मुसाफिर अंसारी, निवासी जाबिर नगर, ओखला, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है, जो IGNOU का छात्र है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
Updated on:
20 Jan 2026 05:32 pm
Published on:
20 Jan 2026 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
