5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं 26 साल की CRPF अधिकारी सिमरन बाला? जिनके कंधों पर पुरुष बटालियन लीड करने की जिम्मेदारी

Republic Day देश में 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारी चल रही है। इस बार दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में 26 वर्षीय सहायक कमाडेंट सिमरन बाला एक पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह पहली बार है जब देश की एक बड़ी फोर्स की सेना टुकड़ी का गणतंत्र दिवस पर महिला अधिकारी नेतृत्व […]

less than 1 minute read
Google source verification
Republic Day

प्रतीकात्मक फोटो ( Gemini )

Republic Day देश में 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारी चल रही है। इस बार दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में 26 वर्षीय सहायक कमाडेंट सिमरन बाला एक पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह पहली बार है जब देश की एक बड़ी फोर्स की सेना टुकड़ी का गणतंत्र दिवस पर महिला अधिकारी नेतृत्व करेंगी। इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण के रूप में देखा जा रहा है।

जानिए कौन हैं सिमरन बाला

26 वर्षीय सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट सिमरन बाला मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर वह गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हो रही हैं। खास है कि, बाला अपनी फोर्स की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह गौरव के साथ एक ऐतिहासिक क्षण होगा। ऐतिहासिक इसलिए भी क्योंकि यह पहली बार है जब गणतंत्र दिवस की परेड में सीआरपीएफ के पुरुषों की टुकड़ी को कोई महिला अफसर लीड करेंगी। CRPF की इस टुकड़ी में 140 से अधिक पुरुष कर्मी होंगे।

140 पुरुषों की होगी टुकड़ी ( Republic Day )

सिमरन का यह नेतृत्व भारत के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह क्षण गौरवमयी होने के साथ-साथ देश की सुरक्षा सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाएगा। गणतंत्र दिवस परेड में सिमरन बाला की इस भूमिका को अभूतपूर्व माना जा रहा है। अपनी व्यापक परिचालन क्षमता और विशालता के लिए पहचान वाली सीआरपीएफ की परेड में अभी तक परंपरागत रूप से पुरुष अधिकारी ही नेतृत्व करते हुए आए हैं। दल कमांडर के रूप में उनकी नियुक्ति संस्थागत परिवर्तन का प्रतीक तो है ही यह बदलाव देश में सशस्त्र बलों में लैंगिक समानता का संदेश भी देता है।