30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Apr 08, 2026

‘BJP के दबाव में है चुनाव आयोग’, अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर साधा निशाना

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए बंगाल चुनाव से जुड़े उनके पोस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

kejriwal slams election commission west bengal post bjp allegation

IANS PHOTO

Election Commission: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियों के बीच भारतीय चुनाव आयोग ECI का एक सोशल मीडिया पोस्ट बड़े राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। आयोग के आधिकारिक 'X' हैंडल से साझा की गई जानकारी पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद देश का सियासी पारा चढ़ गया है। इस मामले में सबसे मुखर हमला आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से आया है।

केजरीवाल ने इस पोस्ट की आलोचना करने के साथ सीधे तौर पर हस्तक्षेप करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसकी स्वायत्तता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग का यह कदम न केवल पक्षपातपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं के भी विपरीत है। केजरीवाल के इस कड़े रुख ने एक बार फिर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संस्थागत स्वतंत्रता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

क्या बोले केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से चुनाव आयोग के उक्त ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अब ये कहने की भी जरूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग जाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज्जत तो सरेआम मत उछालिये।'

क्या था चुनाव आयोग का पोस्ट?

ECI के पूरे ट्वीट की बात करें तो उसमें लिखा है- 'चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक। पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहें।

ECI के ट्वीट पर यूजरों ने भी उठाए सवाल

ECI के इस ट्वीट पर केवल अरविंद केजरीवाल ने ही आपत्ति नहीं जताई है। अन्य लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अरविंद नामक यूजर ने लिखा- बीजेपी और चुनाव आयोग का हैंडल कोई एक ही व्यक्ति ऑपरेट करता है या कोई और गड़बड़ है? अशरफ हुसैन ने लिखा- केवल एक पार्टी का नाम लिखा गया है, क्यों?

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें