
Delhi liquor policy scam:दिल्ली शराब नीति मामले में अदालत से बड़ा फैसला सामने आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI से जुड़े केस में बरी कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि दोनों नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका।
फैसले के बाद कोर्ट परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार 'शराब घोटाला' कहकर उन पर आरोप लगाए जा रहे थे, आज अदालत ने उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। केजरीवाल ने कहा, 'हम शुरू से कहते आ रहे थे कि सच की ही जीत होती है। आज सत्य की जीत हुई है। भगवान हमारे साथ हैं।'
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया गया। केजरीवाल के मुताबिक, यह एक बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था, जिसके तहत आम आदमी पार्टी के चार बड़े नेताओं को जेल भेजा गया। अदालत के फैसले के बाद पार्टी समर्थकों में राहत और उत्साह का माहौल देखा गया।
Updated on:
27 Feb 2026 12:21 pm
Published on:
27 Feb 2026 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
