29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, May 28, 2026

Harsh Malhotra: 3 दशक का अनुभव, मोदी सरकार में मंत्री… कौन हैं दिल्ली भाजपा के नए बॉस हर्ष मल्होत्रा

भाजपा के दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे हर्ष मल्होत्रा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नगर निगम की राजनीति से की थी।

Delhi BJP new chief Harsh Malhotra

दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा (Photo: IANS)

New Delhi BJP President Harsh Malhotra: भाजपा (BJP) ने दिल्ली संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश में उनके नाम का ऐलान किया गया। हर्ष मल्होत्रा वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे। दिल्ली बीजेपी में लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें चल रही थीं, जिसके बीच यह फैसला सामने आया है।

62 वर्षीय हर्ष मल्होत्रा फिलहाल मोदी सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में वह पहली बार पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद बने है। लेकिन मल्होत्रा पिछले तीन दशकों से दिल्ली बीजेपी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

कद्दावर भाजपा नेता के बेटे हैं हर्ष मल्होत्रा

हर्ष मल्होत्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत दिल्ली नगर निगम (MCD) से की थी। साल 2012 में वह वेलकम कॉलोनी वार्ड से पार्षद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

साल 2015-16 में हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्वी दिल्ली में कई विकास और संगठनात्मक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई।

संगठन में मजबूत पकड़, पूर्वी दिल्ली में खास प्रभाव

हर्ष मल्होत्रा दिल्ली बीजेपी में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं। पार्टी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है, खासकर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में उनका प्रभाव काफी मजबूत बताया जाता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से विज्ञान में स्नातक हर्ष मल्होत्रा ने संगठन और स्थानीय राजनीति से आगे कदम बढ़ाते हुए राष्ट्रीय राजनीति में भी जगह बनाई है। 2024 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिली।

पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाऊंगा- हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, "मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बहुत आभारी हूं। पार्टी नेतृत्व ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और मैं इसे पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।"

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें