30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Apr 13, 2026

6 लोगों की मौत ने छीनी खुशियां, बेटी के निकाह से पहले उठा पिता का जनाजा, बारातियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

Hapur road accident: हापुड़ में बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। बेटी की शादी से पहले ही पिता की मौत से परिवार में मातम छा गया।

hapur road accident barati bus hit by truck 6 dead father dies before daughter wedding

प्रतीकात्मक तस्वीर

Hapur road accident: दिल्ली-एनसीआर के हापुड़ जिले में रविवार देर रात एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे की वजह से पलभर में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। आपको बता दें कि डासना निवासी इकराम कुरैशी के बेटे की बारात गुलावठी, बुलंदशहर से निकाह के बाद वापस लौट रही थी। रात को डेढ़ बजे के करीब धौलाना-मसूरी मार्ग पर तेज स्पीड से आ रहे एक ट्रक ने बारातियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दूल्हे के पिता समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

बारात की वापसी में हुआ हादसा

हादसा इतना भयानक था कि 6 लोगों की मौत के साथ 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बस में बैठे किसी भी व्यक्ति को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे भयानक अनुभव बन जाएगा और कुछ लोगों के लिए आखिरी यात्रा होगी।

घर में थी दो शादी

इकराम कुरैशी ने सोचा था कि वह अपने बेटे और बेटी की शादी एक साथ करेंगे। रविवार रात बेटे की शादी हो गई थी और अगले दिन बेटी की बारात आने वाली थी। घर में चारों तरफ खुशी का माहौल था और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया। बेटी की विदाई से पहले ही पिता की मौत की खबर आ गई, जिससे पूरा परिवार टूट गया। जिस घर में खुशी और हंसी होनी थी, वहां अब सन्नाटा और रोने की आवाजें हैं। जिस घर में बेटी की शादी होने वाली थी, वहीं उस घर में शादी से पहले पिता का जनाजा उठेगा।

रेस्क्यू करने में लगा एक घंटा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बस ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसी हुई थी। इसे निकालने के लिए पुलिस को हाईड्रा मशीन का सहारा लेना पड़ा। लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद बस को अलग किया गया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और मृत लोगों के परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें