3 अगस्त 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

अकबर ने मेरे साथ…60 दिन में दूसरी बार गिरफ्तार होने पर युवती ने तोड़ी चुप्पी, कौन कर रहा था उत्पीड़न?

Ghaziabad: सोनिका ने खुलासा किया कि अगस्त 2022 में उन्होंने और अकबर ने दिल्ली के एक एसडीएम कार्यालय में विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की थी। इससे पहले मई में भी उन्होंने एक वीडियो में अकबर के साथ रहने की इच्छा जता चुकी हैं।

Ghaziabad: मैं अकबर के साथ खुद गई…60 दिन में दूसरी बार गिरफ्तार होने पर युवती ने तोड़ी चुप्पी, कौन कर रहा था उत्पीड़न?
गाजियाबाद में हिन्दू लड़की के अपहरण मामले में नया मोड़। (फोटोः सोशल मीडिया)

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक प्रेम कहानी एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बन गई है, जब 29 साल के अकबर खान को 25 साल की सोनिका चौहान के अपहरण के आरोप में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब सोनिका ने खुद सामने आकर स्पष्ट कहा कि वह अपनी इच्छा से अकबर के साथ रह रही थीं और दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत कानूनी रूप से शादी भी कर ली है।

यह कोई पहली बार नहीं है जब इस जोड़े की प्रेम कहानी पुलिस थाने तक पहुंची हो। 25 मई को सोनिका के पिता लक्ष्मण सिंह चौहान ने पहली बार अकबर पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। तब भी सोनिका ने वीडियो बयान में कहा था कि वह अकबर के साथ अपनी मर्जी से रह रही हैं, बावजूद इसके पुलिस ने अकबर को गिरफ्तार कर लिया और सोनिका को उसके माता-पिता के पास भेज दिया। उस समय अकबर की दो बहनों, भाभी और एक पड़ोसी को भी हिरासत में लिया गया था, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया था।

30 जुलाई को फरार होने के बाद फिर से उठा विवाद

30 जुलाई को एक बार फिर लक्ष्मण सिंह ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अकबर और उसके परिवार पर सोनिका के अपहरण और धमकी देने का आरोप लगाया। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकबर को गिरफ्तार कर लिया और सोनिका को दोबारा उसके माता-पिता के पास भेज दिया। इस बार सोनिका ने एक वीडियो के जरिए खुद सामने आकर अपनी आपबीती बताई। उन्होंने कहा कि वह दोपहर करीब 2 बजे अपनी मर्जी से घर छोड़कर अकबर के पास गई थीं। युवती ने बताया "अकबर ने मेरे साथ तीन साल पहले शादी की है। इसके बाद से हम दोनों कानूनी रूप से पति-पत्नी हैं।"

शारीरिक और मानसिक शोषण का लगाया आरोप

सोनिका का आरोप है कि पिछले दो महीनों से उसके परिवार वाले और कुछ अन्य लोग उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उसका दावा है कि उस पर कोर्ट में झूठा बयान देने का दबाव डाला जा रहा था ताकि अकबर को POCSO एक्ट के तहत फंसाया जा सके। सोनिका ने यह भी खुलासा किया कि अगस्त 2022 में उन्होंने और अकबर ने दिल्ली के एक एसडीएम कार्यालय में विशेष विवाह अधिनियम के तहत चुपचाप शादी कर ली थी। इससे पहले मई में भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अकबर के साथ रहने की इच्छा ज़ाहिर कर चुकी थीं।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने कहा कि ताजा शिकायत के आधार पर अकबर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोनिका के माता-पिता से लिखित आश्वासन लेकर उसे उनके पास सौंपा है। जब यह पूछा गया कि मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के बावजूद सोनिका को उनके पास क्यों भेजा गया, तो पुलिस का कहना था कि उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया जाएगा। यदि वह वन स्टॉप सेंटर या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर रहना चाहती हैं, तो उसकी व्यवस्था की जाएगी।

परिवार का आरोप और अकबर-सोनिका का बयान

सोनिका के पिता का कहना है कि आधी रात को अकबर और उसके साथियों ने मिलकर सोनिका का अपहरण किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अकबर का परिवार लगातार धमकी दे रहा है। इससे पहले मई में भी अकबर की दुकान पर भीड़ ने हमला कर दिया था। दूसरी ओर अकबर और सोनिका का कहना है कि वे पिछले तीन सालों से शादीशुदा हैं और एक-दूसरे के साथ हैं, लेकिन उनकी पहचान और संबंध को सिर्फ उनके धर्म के चश्मे से देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें मजिस्ट्रेट के सामने सोनिका के बयान और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।