15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कभी नहीं बोल पाएगा विपिन, रीलबाज पत्नी ने क्यों अपने ही पति की काटी जीभ और दी जीवनभर की सजा

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मोदीनगर में पति पत्नी के बीच के विवाद ने इतना बड़ा रूप लिया कि पत्नी ने पति की जीभ ही काट दी। हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित पति घर आ गया है। जानिए कहां से शुरू हुआ था विवाद?

2 min read
Google source verification
ghaziabad crime news tongue cut case wife arrested and vipin got discharge from hospital

रील बनाने के विवाद में काटी पति की जीभ

Ghaziabad Crime News:गाजियाबाद के मोदीनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पति-पत्नी के बीच शुरू हुए विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि महिला ने अपने ही पति की जीभ को इतनी जोर से काटा कि उसकी जीभ कटकर गिर पड़ी। पीड़ित विपिन मंगलवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आया है, लेकिन अभी उसकी हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। घर वालों का कहना है कि विपिन अभी भी इस घटना से सदमे में है। वह किसी से मिलना भी नहीं चाह रहा है और कमरे में अकेले ही रहता है। यह मामला इतना गंभीर था कि अब विपिन जिंदगी में कभी बोल नहीं पाएगा।

परिजनों की सारी उम्मीदें खत्म

डॉक्टरों ने बताया कि हॉस्पिटल में उन्होंने विपिन की कटी हुई जीभ को जोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। डॉक्टरों ने विपिन के परिजनों को साफ कह दिया है कि यह जीभ कैसे भी जुड़ नहीं पाएगी और विपिन कभी बोल नहीं पाएगा। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर आगे चलकर प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई गई तो भी विपिन पहले की तरह बोल नहीं पाएगा। डॉक्टरों की इन बातों से परिवार वालों की विपिन के ठीक होने की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। परिजनों ने कटी हुई जीभ के टुकड़े को फ्रिज में संभाल कर रखा है ताकि कोर्ट में सबूत के तौर पर उसका प्रयोग किया जा सके। परिजनों का कहना है कि जिंदगी भर अब वह कभी विपिन की पत्नी ईशा से कोई संबंध नहीं रखने वाले हैं।

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

यह मामला मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी का है। 19 जनवरी की रात घर में एक छोटा सा झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात बहुत डरावनी हो गई। घरवालों का कहना है कि ईशा हर समय इंस्टाग्राम पर रील बनाने में लगी रहती थी। उस दिन भी वह रील बनाने में व्यस्त थी और इसी के चलते उसने खाना नहीं बनाया था। जब विपिन ड्यूटी से घर आया और खाने के लिए कहा तो पत्नी ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और गुस्से में आकर ईशा ने अपने दांतों से विपिन की जीभ काट ली।

जल्दी ही चार्जशीट होगी दाखिल

इस मामले में विपिन की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला ईशा को गिरफ्तार कर लिया था। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि इस केस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्दी ही अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। वहीं विपिन ने इशारों में घर वालों को साफ कह दिया है कि वह ईशा से अब कभी बात नहीं करने वाला है।