
Youtuber video viral: हरियाणा में गुरुग्राम के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अरुण पंवार दहेज लेने को लेकर विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है कि उन्हें लग्न टीके में 71 लाख रुपए कैश दिया गया। साथ ही परिवार के सदस्यों को 21 तोले सोने के जेवरात भी दिए। अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनको यूजर्स के द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक वर्ग यूट्यूबर अरुण पंवार को मिले कथित दहेज पर सवाल उठा रहा है, जबकि पंवार और उनका परिवार इसे दहेज नहीं बल्कि उपहार या दान बता रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहस छिड़ गई है। इस बीच यह सवाल भी जोर पकड़ रहा है कि दहेज निषेध अधिनियम 1961 के तहत दहेज लेना और देना कानूनन अपराध है, ऐसे में कोई यूट्यूबर अपनी शादी में इतनी बड़ी रकम या सामान कैसे ले सकता है और उसका सार्वजनिक प्रदर्शन कैसे किया जा सकता है। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच कुछ लोग अरुण पंवार के पक्ष में भी नजर आ रहे हैं और उनकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं।
हरियाणा के अरुण पंवार ने 2018 में यूट्यूब चैनल शुरू किया और ऑटोमोबाइल कंटेंट बनाना शुरू किया। कुछ ही सालों में उनका चैनल तेजी से लोकप्रिय हुआ और आज उनके 24 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। महीने में 20 से 25 लाख रुपये कमाने वाले पंवार गाड़ियों के रिव्यू, माइलेज, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के वीडियो बनाकर दर्शकों को जानकारी देते हैं।
आपको बता दें कि दहेज लेकर विवादों घिरे यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी डॉ. तिथि से 3 फरवरी को हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. तिथि मूल रूप से हरियाणा के हथीन इलाके के गहबल गांव की निवासी हैं। उन्होंने पहले एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद जयपुर से एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। उनके परिवार की शिक्षा और पेशेवर पृष्ठभूमि भी काफी प्रभावशाली है। उनके पिता गोपाल सिंह सोनी एक कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनका भाई रोहतक के पीजीआई अस्पताल में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रहा है। इस प्रकार, डॉ. तिथि का परिवार शिक्षा और पेशेवर क्षेत्र में काफी स्थापित माना जाता है।
Updated on:
03 Feb 2026 07:50 pm
Published on:
03 Feb 2026 07:46 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
