29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, May 26, 2026

दिल्ली के कमला मार्केट थाने में विजिलेंस का छापा, हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Delhi Police Vigilance Raid: दिल्ली पुलिस के कमला मार्केट थाने में विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। विजिलेंस विभाग ने थाने में छापा मारकर एक हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है।

Delhi Police Vigilance Raid

दिल्ली के कमला मार्केट थाने में विजिलेंस की रेड (Photo: IANS/File)

देश की राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की सतर्कता शाखा (Vigilance Unit) ने मध्य दिल्ली के कमला मार्केट (Kamla Market) थाने में छापेमारी कर एक हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़ी एक गंभीर शिकायत के बाद की गई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

कमला मार्केट थाने में विजिलेंस का छापा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम को कमला मार्केट थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वत मांगने की पुख्ता शिकायत मिली थी। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने रणनीति के तहत जाल बिछाया और थाने परिसर में ही छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी हेड कांस्टेबल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

अधिकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करने के बाद उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कमला मार्केट थाने में हुई इस कार्रवाई से पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की टीम आरोपी से संबंधित अन्य जगहों की भी तलाशी ले सकती है ताकि कथित भ्रष्टाचार के इस मामले से जुड़े सारे सबूत जुटाए जा सकें। इस मामले में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

CBI ने 2 लाख की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी को पकड़ा

हाल के दिनों में दिल्ली के विभिन्न थानों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और विजिलेंस टीम की सक्रियता काफी बढ़ गई है। पुलिस महकमे में पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर आंतरिक जांच और सतर्कता छापों को तेज किया गया है।

पिछले महीने ही सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। यह मामला दिल्ली के द्वारका स्थित एंटी नारकोटिक्स सेल से जुड़ा हुआ था।

सीबीआई को 21 अप्रैल को इस बारे में शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी हेड कांस्टेबल और उससे जुड़े अन्य अज्ञात लोगों ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जांच के दौरान सीबीआई ने जाल बिछाया और 2 लाख रुपए की पहली किस्त लेते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने संबंधित कार्यालय परिसर की तलाशी भी ली, जिसमें लगभग 48.87 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। सीबीआई मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें