2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Jun 02, 2026

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 24 घंटे के भीतर तीन बड़ी वारदातों से सनसनी, नाबालिग सहित 2 लोगों की चाकू मारकर हत्या

Delhi Double Murder: दिल्ली के एक इलाके से डबल मर्डर की सनसनी खबर सामने आ रही है। जहां दो लोगों को सूर्या की तरह चाकू गोदकर मार डाला। मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इन डबल मर्डर हत्यकांड की जांच शुरू कर दी है।

new usmanpur crime news

PHOTO ANI

New usmanpur crime news: देश की राजधानी दिल्ली का न्यू उस्मानपुर इलाका चौबीस घंटे के भीतर तीन बड़ी वारदातों से सनसनी फैल गई है। यहां खुलेआम सड़क पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकूबाजी कर एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक अन्य फायरिंग की घटना में 12 साल के बच्चे के पैर पर गोली लग गई जिससे बच्चा घायल हो गया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपियों को हथियारों के साथ दबोच लिया है।

किशोर की हत्या में तीन दबोचे

न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार रात करीब 10:30 बजे कुछ अनजान लोगों ने चाकू मारकर एक 17 साल के नाबालिग लड़के की जान ले ली। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में चाकू मारने वाले तीन लड़कों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में से एक की उम्र 21 साल है और उसका नाम निक्की है, जबकि बाकी दोनों आरोपी 17 साल के नाबालिग हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनका मृतक के साथ पुराना कोई झगड़ा चल रहा था। पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही कम्युनिटी के हैं। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है।

सड़क पर लहूलुहान मिला ललित

अगले ही दिन, यानी मंगलवार की सुबह-सुबह न्यू उस्मानपुर पुलिस को भगत सिंह कॉलोनी में चाकूबाजी की एक और खबर मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां सड़क पर एक युवक की लाश पड़ी थी। मृतक की पहचान 26 साल के ललित के रूप में हुई, जो पास के ही ब्रह्मपुरी का रहने वाला था। फोरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने इस मामले में मर्डर BNS धारा 103(1) का केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि ललित पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस के हाथ कुछ बड़े सुराग लगे हैं और कातिलों को दबोचने के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं।

12 साल के बच्चे के पैर में लगी गोली

बता दें कि इससे पहले सोमवार की शाम को भी न्यू उस्मानपुर के करतार नगर में उस समय दहशत फैल गई, जब अचानक आए तीन बदमाशों ने एक कैटरर के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस अचानक हुई फायरिंग के बीच वहां से गुजर रहे एक 12 साल के बच्चे के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को हथियार के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रंकुर 29 साल और हर्ष 22 साल हैं, जिनके पास से एक देसी राइफल मिली है। पुलिस अब इनके तीसरे साथी की तलाश में जुटी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें